फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   importance of taking bath in yamuna on bhai dooj

भाई दूजः यमुना में साथ-साथ डुबकी लगाएं भाई-बहन तो मिलेगा ये वरदान

Sat, 21 Oct 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 21 Oct 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
importance of taking bath in yamuna on bhai dooj
यमुना नदी - फोटो : अमर उजाला
मान्यता है कि यम द्वितीया यम की फांस से मुक्ति का पर्व है। इस दिन भाई-बहन द्वारा एक-दूसरे का हाथ पकड़कर एक साथ यमुना में स्नान करते हैं। इससे उन्हें यम की फांस (जन्म-मरण) से मुक्ति मिलती है। 
विज्ञापन


धार्मिक मान्यता के अनुसार यमुना को भगवान श्रीकृष्ण की पटरानी और यमराज की बहन कहा जाता है। श्रीकृष्ण के जन्म के समय सूर्य पुत्री यमुना और पुत्र यमराज भगवान कृष्‍ण के दर्शन को आए। दोनों भाई-बहन यमुना किनारे विश्राम घाट पर यमद्वितीया के दिन एक दूसरे से मिले।
विज्ञापन


यहां भाई बहन मिलकर बहुत प्रसन्न हुए तो यमुना ने भाई यमराज का तिलक व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस पर यमराज प्रसन्न हुए और बहन से कुछ मांगने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीर्थ पुरोहित महासभा के उपाध्यक्ष नवीन नागर व द्वारिकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी बताते हैं कि इस पर यमुना ने कहा कि अगर दे सको तो यमुना में स्नान करने वाले भक्तों को यम की फांस व पापों से मुक्ति दे दो। 

यमराज ने लगाई ये शर्त

पहले तो यमराज ने अपनी बहन के वरदान पर असमर्थता जताई लेकिन वर्ष में एक दिन भाई दूज के दिन स्नान करने पर यम फांस व पाप से मुक्ति का वचन दिया। 

तभी से यमद्वितीया पर्व पर विश्राम घाट पर यमुना स्नान का विशेष धार्मिक महत्व है। यहां बने यमराज मंदिर में भक्तजन स्नान उपरांत पूजा-अर्चना करते हैं। इसका उल्लेख बराह पुराण, गर्ग संहिता व नारद पुराण में मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed