{"_id":"643b9cbf627110f69505e763","slug":"implantation-of-teeth-became-easy-it-will-take-48-hours-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Health News: दांतों का प्रत्यारोपण हुआ आसान, 48 घंटे का लगेगा समय; जानें क्या कहते हैं चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Health News: दांतों का प्रत्यारोपण हुआ आसान, 48 घंटे का लगेगा समय; जानें क्या कहते हैं चिकित्सक
Sun, 16 Apr 2023 12:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:29 PM IST
सार
पहले एक दांत का प्रत्यारोपण 18 से 22 हजार रुपये तक होता था। अब यह तीन से चार हजार रुपये सस्ता हो गया है। 28 दांतों का प्रत्यारोपण कराया जा सकता है।
विज्ञापन
दांत
- फोटो : instagram/ theallierae
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में इंडियन डेंटल एसोसिएशन की आगरा शाखा ने शनिवार को होटल अमर में दांतों के प्रत्यारोपण पर कार्यशाला और संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें दिल्ली से आए डॉ. रोहित लख्यानी ने कहा कि अब करीब 80 फीसदी मरीज दांतों का प्रत्यारोपण (इंप्लांट) करा रहे हैं। वह दांत लगाने और निकालने के झंझट से बचना चाहते हैं। दांत प्रत्यारोपण कराने पर आसपास के दांतों को नहीं छेड़ा जाता। इससे बाकी दांतों को नुकसान नहीं पहुंचता है।
डॉ. रोहित ने कहा कि दांत न होने से खाना चबाने में दिक्कत होती है। असर पाचन तंत्र पर पड़ता है। खाना ठीक से न पचने से ब्लड शुगर भी बढ़ने का खतरा रहता है। दांत प्रत्यारोपण की प्रक्रिया करीब तीन माह में पूरी होती है। दांत प्रत्यारोपित किए जाने के बाद उसमें मजबूती आने पर कैप लगाया जाता है। अब ऐसी तकनीकी आ गई है, 48 घंटे में दांत प्रत्यारोपित किया जा सकता है।
एसएन मेडिकल कॉलेज के दंत चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. एसके कठारिया ने कहा कि 10 वर्ष पहले लोग दांत का प्रत्यारोपण कराने से डरते थे। अब जागरुकता बढ़ी है। पहले एक दांत का प्रत्यारोपण 18 से 22 हजार रुपये तक होता था। अब यह तीन से चार हजार रुपये सस्ता हो गया है। 28 दांतों का प्रत्यारोपण कराया जा सकता है। 15 से 20 वर्ष तक कोई समस्या नहीं होती। टाइटेनियम से दांत प्रत्यारोपित किया जाता है, इससे शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचता। कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष एनएस लोधी, सचिव डॉ. मनोज यादव, मुख्य वक्ता डॉ. एसएस पांडेय, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. खुशहाल सिंह, डॉ. जमीर बेग, डॉ. सुनील बघेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Atiq Ahmad Killed: अतीक-अशरफ पर गोलियां दागने वाला अरुण कौन है? हमलावर की चाची ने बताई ये कहानी
- तंबाकू, पान मसाला व धूम्रपान से बचें।
- डायबिटीज व शुगर नियंत्रित रखें, अनियंत्रित होने पर दांत ढीला पड़ सकता है।

दांत प्रत्यारोपण के बाद इन बातों का रखें ध्यान
- दांत की सफाई ठीक से करें।- तंबाकू, पान मसाला व धूम्रपान से बचें।
- डायबिटीज व शुगर नियंत्रित रखें, अनियंत्रित होने पर दांत ढीला पड़ सकता है।