फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Effect of Shivpal yadav front in Agra

आगरा में भी शिवपाल के मोर्चे की हलचल

Thu, 30 Aug 2018 12:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 30 Aug 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव के नया मोर्चा बनाने की खबरों के बाद आगरा में भी समाजवादी पार्टी में हलचल मच गई है। शहर में समाजवादी पार्टी में दो फाड़ होने की आशंका पैदा हो गई है। नए मोर्चे की खुशी में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने शिवपाल का समर्थन करते हुए मिठाई वितरित की।

विज्ञापन


कमला नगर में शिवपाल समर्थकों ने जश्न मनाया। उन्होंने कमला नगर मेन मार्केट में आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरण किया। इस कार्यक्रम में सपा
कार्यकर्ता दिलीप बघेल, यूनिस खान, अमन गर्ग, वरुण देशभक्त, जय प्रकाश, अनुज जैन, करन वीर, भानु प्रताप, आशवीर सिंह, पवनीत अरोड़ा, तरुण
वर्मा, गौरव कोहली, जुगल किशोर आदि शामिल रहे।

इसी प्रकार मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के पूर्व जिलाध्यक्ष रिंकू यादव के नेतृत्व में हरीपर्वत चौराहे पर मिठाई बांटी गई। उन्होंने कहा कि शिवपाल सिंह यादव ही एक ऐेसा नेता हैं जो कार्यकर्ता का दुख दर्द समझते हैं। सेक्युलर मोर्चा का गठन होने के युवा कार्यकर्ता उनके साथ ही रहेंगे। इस अवसर पर संजय शर्मा, रजत फौजदार, नवीन शर्मा, इंद्रेश शर्मा, रवि यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


शिवपाल के अलग मोर्चा के गठन के साथ ही पार्टी में खलबली है। दरअसल आगरा जिले में शिवपाल के समर्थकों की बड़ी संख्या है। इससे यह साफ है
कि उनके समर्थक पार्टी छोड़ सकते हैं। उधर पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों ने इस मामले में चुप्पी साध ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed