फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Immersion took place in Kachla, Gulal flowed on the streets

Agra News: कछला में हुआ विसर्जन, सड़कों पर उड़ा गुलाल

Mon, 25 Sep 2023 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 25 Sep 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Immersion took place in Kachla, Gulal flowed on the streets
कासगंज। जिलेभर में श्रद्धा और भक्ति के साथ पंडालों में विघ्न विनाशक श्रीगणेश की पूजा अर्चना की जा रही है। अपने-अपने संकल्प के अनुसार श्रद्धालु यात्राएं निकालकर भगवान गणेश प्रतिमा विसर्जन विसर्जन कर रहे हैं। कछला गंगाघाट पर पहुंचकर श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ प्रतिमाएं विसर्जित कर रहे हैं और भगवान गणेश से फिर अगले बरस आने की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिलेभर में करीब 2 हजार स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। गणपति महोत्सव की धूम 28 सितंबर तक रहेगी, लेकिन अपने-अपने पंडालों की मान्यताओं के अनुसार श्रद्धालु पांचवे दिन, सातवें दिन भी गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन करते हैं। सोमवार को सातवां दिन था। कई पंडालों के श्रद्धालुओं ने बैंड-बाजों के साथ विसर्जन यात्राएं निकालीं। नाचते गाते श्रद्धालुओं ने रंग और गुलाल उड़ाते हुए भगवान गणपति को विदाई दी। नगर के सूत की मंडी से भगवान गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा निकाली। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पूजा के साथ भगवान गणपति को विदाई दी। इस दौरान दीपक गुप्ता, प्रसून गर्ग ,विपिन गर्ग, अर्जुन, विपिन अग्रवाल, आलोक गर्ग, अनुराधा गर्ग, अर्पित अग्रवाल श्वेता अग्रवाल, जयप्रकाश गुप्ता, संजय अग्रवाल अंजु अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, अनुपम वाष्र्णेय शिवागी वाष्र्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लालपुर के गणेश पंडाल की प्रतिमा का भी विसर्जन किया गया। धूमधाम से विसर्जन यात्रा निकाली गई। युवा, बच्चे, महिलाएं सभी रंग गुलाल उड़ा रहे थे। नाचते गाते गणपति प्रतिमा को कछला गंगाघाट ले जाया गया। जहां गणेश प्रतिमा विसर्जित की गई। इस दौरान संदीप राजपूत, सुनील कुशवाह, पातीराम, धर्मवीर सिंह, टीटू, बबलू, नीरज, कुनाल, शशिकांत, मीनू, सुधा, निर्मला, रजनी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। अन्य पंडालों से भी गणपति प्रतिमा विसर्जन यात्रा की धूम सर्कुलर रोड पर दिनभर बनी रही। एटा, सिकंदराराऊ सहित अन्य क्षेत्र के श्रद्धालु शहर से अपनी यात्राएं लेकर निकले। डीजे लगे वाहनों के साथ श्रद्धालु भगवान गणेश की भक्ति करते हुए निकलते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सहावर। मोहनपुर के रामलीला मैदान से भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा शुरू हुई। जगह-जगह भगवान गणेश की प्रतिमा की आरती उतारी गई। गणेश प्रतिमा को रथ पर रखकर शोभायात्रा निकाली गई। आसपास के गांव के लोग भी यात्रा देखने पहुंचे। मैन बाजार, गंजडुंडवारा-अमांपुर अड्डा होती हुई विसर्जन यात्रा गंगाघाट के लिए रवाना हुई। श्रद्धालु बैंडबाजों की धुन पर नाचते गाते गुलाल उड़ा रहे थे। इस यात्रा के दौरान अश्वनी, कप्तान सिंह, चंचल गुप्ता, राजेश गुप्ता, सोनी माथुर, सुरेश गुप्ता, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed