फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Imam’s Belongings Thrown Out at Shahi Jama Masjid Four Booked Including Chairman

शाही जामा मस्जिद में बवाल: इमाम का सामान फिंकवाया, अध्यक्ष सहित चार पर दर्ज हुआ केस

Sat, 11 Oct 2025 08:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Oct 2025 08:57 AM IST
सार

शाही जामा मस्जिद में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इमाम का सामान फिंकवाने के आरोप में शाही जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Imam’s Belongings Thrown Out at Shahi Jama Masjid Four Booked Including Chairman
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के थाना मंटोला में शाही जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप लगाया गया है कि उन्होंने इमाम का सामान फिंकवा दिया। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


केस अहमद रजा खान ने दर्ज कराया है। कहा है कि उनके पिता इरफान उल्लाह खान निजामी शाही जामा मस्जिद के इमाम हैं। आरोप लगाया कि मस्जिद में पिता के बैठने वाली जगह पर अध्यक्ष जाहिद कुरैशी की शह पर बृहस्पतिवार दोपहर शबाब, अमन और वकील ने कब्जा कर लिया। पिता के सामान को बाहर फिंकवा दिया।
विज्ञापन


इससे सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय पिता मौजूद नहीं थे। जब इस बारे में जानकारी हुई तो वह लोग पहुंच गए। विरोध पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप लगाया कि जाहिद कुरैशी ने यह सब बिना जिलाधिकारी, पुरातत्व विभाग और वक्फ बोर्ड की अनुमति के किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाहिद कुरैशी और उसके पिता के बीच इमामत को लेकर विवाद जिलाधिकारी के संज्ञान में है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed