{"_id":"5bdf0938bdec2269ad75412b","slug":"imam-alleges-to-stop-pray-namaz-in-mosque-of-taj-mahal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल की मस्जिद में इमाम को नमाज पढ़ने से रोकने का आरोप, आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल की मस्जिद में इमाम को नमाज पढ़ने से रोकने का आरोप, आक्रोश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 04 Nov 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
ताजमहल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल की शाही मस्जिद में रविवार को वुजूखाने की गैलरी में ताला डाल दिया गया। शाही मस्जिद के इमाम सैयद सादिक अली का आरोप है कि उन्हें नमाज अदा करने से रोक दिया गया। एएसआई के अधिकारियों ने कहा है कि शुक्रवार को ही मस्जिद में नमाज अदा करने के आदेश हैं। इस पर मस्जिद इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त किया है।
ताजमहल इंतजामिया कमेटी के मुतवल्ली सैयद मुनव्वर अली, अध्यक्ष इब्राहीम हुसैन जैदी ने कहा है कि एएसआई अधिकारियों ने रविवार को इमाम को नमाज अदा करने से रोक दिया। नमाजियों के लिए बनाए गए वुजू के हौद को बंद कर दिया गया।
उनका कहना है कि मस्जिद में रोजाना नमाज होती है, जबकि एएसआई के अधिकारी केवल शुक्रवार को नमाज होने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अधीक्षण पुरातत्वविद् से मुलाकात की जाएगी।

मुस्लिम समाज में रोष
इस संबंध में जमीअत-उलमा-ए-हिंद की बैठक जिलाध्यक्ष मौलाना कलीमुद्दीन की अध्यक्षता में मंटोला में हुई। प्रवक्ता सगीर अहमद ने कहा कि ताजमहल की मस्जिद में नमाज अदा करने से रोकने जैसी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आरोप है कि इमाम के साथ अभद्रता की गई। बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित करके जिलाधिकारी से मुलाकात करने का फैसला हुआ। इसमें मौलाना उमर अलाम, मुफ्ती अमीरउद्दीन, कारी आबिद, अकील, मौलाना शहादत, करामात अली आदि मौजूद रहे।
इस संबंध में ताज के संरक्षण सहायक अंकित नामदेव का कहना है कि ताज में शुक्रवार को नमाज के आदेश हैं। किसी को रोका नहीं गया था।