फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ima Said On Home isolation Patients Saved Money

होम आइसोलेशन पर सरकार की सराहना, आईएमए ने कहा, संक्रमितों के ढाई लाख रुपये तक बचेंगे

Wed, 22 Jul 2020 11:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 22 Jul 2020 11:21 AM IST
सार

कोरोना के उपचार में ढाई लाख रुपये तक खर्च हो रहे
डॉक्टरों का मानना है कि सबसे ज्यादा मरीज को आर्थिक लाभ होगा
 

विज्ञापन
Ima Said On Home isolation Patients Saved Money
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

आईएमए ने संक्रमण के बिना लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेशन की सुविधा के फैसले की सराहना की है। जूम मीटिंग के जरिए चिकित्सकों ने इसके फायदे के बारे में चर्चा की। आईएमए का मानना है कि इससे मरीज का खर्च बचेगा और मानसिक रूप से भी बेहतर परिणाम होंगे। कोरोना के उपचार में ढाई लाख रुपये तक खर्च हो रहे हैं।
विज्ञापन


बिना लक्षण वाले मरीज को होम आइसोलेशन के लिए आवश्यक चिकित्सकीय सामान, दवा और उसकी देखरेख के बारे में चर्चा हुई। इसके लिए निजी चिकित्सक भी इसमें अपनी सेवाएं दे सकेंगे। डॉक्टरों का मानना है कि सबसे ज्यादा मरीज को आर्थिक लाभ होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : आगरा में फिर तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, पहली बार जुलाई में मिले 19 मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन



आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरएम पचौरी ने कहा कि बिना लक्षण वाले मरीज को अस्पताल में 14 दिन से अधिक रहना होता है, ऐसे में उसका ढाई लाख रुपये तक खर्च हो जाता है। घर पर रहेगा तो यह पैसे बचेंगे, परिजनों के बीच रहेगा तो मानसिक हालत भी ठीक रहेगी।

निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय, सचिव डॉ. संजय चतुर्वेदी, डॉ. आलोक मित्तल, डॉ. पंकज नगायच ने भी सरकार की इस पहल को बेहतर बताया। डॉक्टरों का मानना है कि मरीज अपने घर पर चिकित्सकों की निगरानी में रहेगा, यदि स्थिति बिगड़ती है तो उसे आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed