{"_id":"69f4556ffd4d981a2100a842","slug":"ima-protest-in-agra-doctors-oppose-notices-to-shut-clinics-in-residential-areas-2026-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: डॉक्टरों में आक्रोश! आवासीय क्लीनिकों पर नोटिस से भड़का IMA, सेवाएं ठप होने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: डॉक्टरों में आक्रोश! आवासीय क्लीनिकों पर नोटिस से भड़का IMA, सेवाएं ठप होने की चेतावनी
Fri, 01 May 2026 12:55 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 01 May 2026 12:55 PM IST
सार
आगरा में आवास विकास परिषद द्वारा आवासीय क्षेत्रों में चल रहे क्लीनिकों को बंद करने के नोटिस जारी करने पर डॉक्टरों ने विरोध जताया है। आईएमए ने इसे मरीजों की स्वास्थ्य सेवाओं पर असर डालने वाला बताते हुए नोटिस वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन
महिला चिकित्सक सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने आवास विकास परिषद की ओर से आवासीय क्षेत्रों में संचालित चिकित्सकीय संस्थानों को बंद करने के लिए नोटिस दिए जाने पर आक्रोश जताया है। तोता के ताल स्थित आईएमए भवन पर बैठक करते हुए इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। इससे चिकित्सकीय सेवाएं प्रभावित होंगी। नोटिस रद्द करने की मांग की है। शासन को भी ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
आईएमए अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच ने बताया कि क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत आवास विकास परिषद आवासीय क्षेत्रों में संचालित चिकित्सकीय संस्थानों को व्यावसायिक गतिविधियां बताते हुए चरणबद्ध नोटिस जारी कर रहा है। कमला नगर और ट्रांस यमुना कॉलोनी में कई चिकित्सकों को ये नोटिस दिए गए हैं। यहां चिकित्सकीय संस्थान बंद हो जाएंगे तो मरीजों का इलाज प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सचिव डॉ. रजनीश मिश्रा का कहना है कि चिकित्सकीय सेवाएं सामान्य व्यापार नहीं बल्कि सेवा है। इस मसले पर आईएमए की केंद्रीय कार्यकारिणी जल्द बैठक करने जा रही है। इसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। कोषाध्यक्ष डॉ. मुकेश भारद्वाज ने बताया कि मुख्यमंत्री को भी इस मामले से अवगत कराया जाएगा, इसके लिए मांग पत्र भेजेंगे। प्रशासन से मांग है कि इन नोटिस को रद्द करें, जिससे चिकित्सकीय सेवाएं बाधित न हों।
