फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   IMA doctors strike today in Agra

आईएमए की हड़ताल: 24 घंटे तक नहीं देखेंगे मरीज, आगरा के सरकारी अस्पतालों में अतिरिक्त व्यवस्था

Fri, 11 Dec 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Dec 2020 12:14 AM IST
सार

  • शुक्रवार की सुबह छह बजे से कल सुबह छह बजे तक रहेंगे हड़ताल पर
  • संक्रमित मरीजों का इलाज और इमरजेंसी सेवाएं संचालित रहेंगी

विज्ञापन
IMA doctors strike today in Agra
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

आयुष चिकित्सकों को 58 तरह की सर्जरी की छूट देने के विरोध में आगरा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के चिकित्सक शुक्रवार को 24 घंटे की हड़ताल पर रहेंगे। सुबह छह बजे से 12 दिसंबर की सुबह छह बजे तक मरीज नहीं देखे जाएंगे। 

विज्ञापन


आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरएम पचौरी ने बताया कि हड़ताल के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों का इलाज और इमरजेंसी सेवाएं संचालित रहेंगी। गंभीर मरीज नहीं लौटाए जाएंगे। कलक्ट्रेट में आईएमए का प्रतिनिधि मंडल डीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर आयुष चिकित्सकों को सर्जरी के फैसले को वापस लेने की मांग करेंगे।
विज्ञापन



दंत रोग विशेषज्ञ भी हड़ताल में शामिल

इंडियन डेंटल एसोसिएशन ने भी आईएमए की हड़ताल को समर्थन देते हुए ओपीडी न करने का निर्णय लिया है। सचिव डॉ. मनोज यादव ने बताया कि दंत रोग विशेषज्ञ हड़ताल पर रहेंगे, ओपीडी नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा जिले में कुल 2500 निजी डॉक्टर हैं। इनमें 1504 डॉक्टर आईएमए के हैं। 484 अस्पताल और 432 क्लीनिक हैं। 88 पैथोलॉजी लैब और 61 डायग्नोसिस सेंटर हैं। 

सरकारी अस्पतालों में की अतिरिक्त व्यवस्था

हड़ताल को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने जिला अस्पताल और सीएचसी पर चिकित्सकों को अतिरिक्त समय तक मरीज देखने के लिए कहा है। एसएन कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि हड़ताल के चलते ओपीडी में जिस मर्ज के चिकित्सक होंगे, वह तय मरीजों से अधिक देखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed