{"_id":"5e2bf95e8ebc3e4b37680cf6","slug":"ima-charitable-clinic-will-start-from-1st-february-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई पहल: आईएमए के चिकित्सक 10 रुपये की फीस में देखेंगे मरीज, यहां खुलेगा चैरिटेबल क्लीनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई पहल: आईएमए के चिकित्सक 10 रुपये की फीस में देखेंगे मरीज, यहां खुलेगा चैरिटेबल क्लीनिक
Sun, 26 Jan 2020 04:25 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 26 Jan 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
आगरा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जनहित में नई पहल करने जा रहा है। शहर के तोता के ताल स्थित आईएमए भवन में चैरिटेबल क्लीनिक की शुरुआत एक फरवरी से होगी। इसमें 10 रुपये के पर्चे पर मरीज देखे जाएंगे।
क्लीनिक सोमवार से शनिवार तक तीन घंटे तक चलेगा। इसका समय सुबह साढ़े 10 से दोपहर डेढ़ बजे तक रहेगा। आईएमए के करीब 1200 सदस्य हैं, इनमें से चैरिटी करने वाले चिकित्सक रोस्टर प्लान के तहत मरीज देखेंगे। यहां बीमारियों की जांच भी रियायती दर पर कराई जाएगी।
फिलहाल फिजीशियन मरीजों को देखेंगे, इसके बाद बाल रोग, स्त्री रोग, हृदय, किडनी समेत अन्य विशेषज्ञ भी ओपीडी करेंगे। आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरएम पचौरी ने बताया कि जरूरतमंद मरीजों के इलाज के लिए यह सुविधा शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
शुरुआत में अभी फिजीशियन मरीजों को देखेंगे। इसके बाद विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। इसके लिए सदस्यों से संपर्क किया गया है। मीडिया प्रभारी डॉ. पंकज नगायच ने बताया कि एक फरवरी को इसका उद्घाटन किया जाएगा।