फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegally Living In Country 11 Prisoners Sent Bangladesh

सजा पूरी होने के बाद बांग्लादेश भेजे 11 बंदी, अवैध तरीके से देश में रहने पर पकड़े थे

Mon, 27 Jul 2020 12:28 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 27 Jul 2020 12:28 AM IST
सार

  • बांग्लादेश के नागरिक जनपद में जगह-जगह रह रहे थे 
  • कुछ दिन पूर्व सजा भी पूरी हो गई थी

विज्ञापन
Illegally Living In Country 11 Prisoners Sent Bangladesh
मथुरा जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिला जेल में बंद 11 बांग्लादेशियों को रविवार को बांग्लादेश के लिए रवाना कर दिया। इनमें चार महिला तथा सात पुरुष हैं। सभी को जेल अधिकारियों ने पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस बांग्लादेश के बॉर्डर पर ले जाकर बीएसएफ को सौंपेगी। जहां से इन्हें बांग्लादेश की फोर्स के सुपुर्द कर दिया जाएगा। बांग्लादेश के यह सभी नागरिक देश में अवैध तरीके से रह रहे थे। जिनकी कुछ दिन पूर्व सजा भी पूरी हो गई थी। 
विज्ञापन



ये भी पढ़ें: देह व्यापार: रिमांड पर सरगना ने उगले राज, बोली- कई बड़े लोगों से हैं संबंध, किस किसका नाम लूं...
विज्ञापन
विज्ञापन



बांग्लादेश के नागरिक जनपद में जगह-जगह रह रहे हैं। इनमें से जो बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं उन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जाता है। ऐसे ही 11 बांग्लादेशियों को रविवार को सजा पूरी होने के बाद जेल से बांग्लादेश भेज दिया गया। इनकी सजा 27 मार्च को पूर्ण हो चुकी थी।

बांग्लादेश भेजने संबंधी प्रक्रिया के इंतजार में जेल में रखा गया था। यह सभी बांग्लादेश के कटावुनिया थाना पाइक्सा जिला खुलना पटनीखाली, गोविंदपुरा, खवादा, कृष्णानगर पोतिया खुलना, अभय नगर जशीर ढाका आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं तथा जनपद में अवैध रूप से रह रहे थे।

जेलर अरविंद पांडे ने बताया कि सभी बांग्लादेशियों को पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा उन्हें कोलकाता में बीएसएफ और बीएसएफ द्वारा बांग्लादेश की फोर्स को सौंप दिया जाएगा।

इन्हें भेजा गया बांग्लादेश 
रशीदा उर्फ रशुदा बेगम (19), मोरियम बेगम (42), बच्चू सरदार (45), अशरफ अली (50), हफीजुल शेख (45), हसन (24), मोहम्मद यूसुफ (19), मोहम्मद किवरिया (39), मोहम्मद फारुख (48), सपला शेख (28), मेम (03), सिरीना (22), फारुख (04)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed