{"_id":"69ed2c57cb423f7bfd04470b","slug":"illegally-constructed-car-washing-centre-on-drain-demolished-agra-news-c-25-1-agr1035-1044170-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नाले पर अवैध रूप से बना कार वॉशिंग सेंटर ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नाले पर अवैध रूप से बना कार वॉशिंग सेंटर ध्वस्त
विज्ञापन
नाले पर बने वॉशिंग सेंटर ध्वस्तीकरण के बाद मलबा हटाता मजदूर स्त्रोत ननि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने शनिवार को अभियान चलाया। टास्क फोर्स ने सेवला चुंगी क्षेत्र में नाले पर अवैध रूप से बनाए जा रहे एक कार वॉशिंग सेंटर को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया।
सेवला चुंगी के पास बिना किसी अनुमति के नाले पर दीवार खड़ी कर स्थायी निर्माण हो रहा था। इससे न केवल सरकारी जमीन पर कब्जा हो रहा था, बल्कि मानसून से पहले शहर की जल निकासी व्यवस्था बाधित होने का खतरा था। सूचना मिलते ही शनिवार को टास्क फोर्स टीम मौके पर पहुंची और बिना देरी किए निर्माण को ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान वहां काम कर रहे मजदूर निर्माण कराने वाले व्यक्ति के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। नगर निगम अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नालों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। निगम ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी निर्माण से पहले संबंधित विभाग से अनुमति अवश्य लें, अन्यथा अवैध निर्माण के खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।