{"_id":"694073b4139538dfd70da846","slug":"illegal-miners-misbehaved-with-a-female-forest-worker-case-filed-against-three-agra-news-c-25-1-agr1008-941767-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अवैध खनन कर रहे लोगों ने महिला बनकर्मी से की अभद्रता, तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अवैध खनन कर रहे लोगों ने महिला बनकर्मी से की अभद्रता, तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन
पिनाहट। बसई भदौरिया गांव के पास जंगल में मिट्टी का अवैध खनन की सूचना पर वन विभाग की टीम ने रोकने का प्रयास किया। इस पर खनन करने वालों ने महिला वनकर्मी से अभद्रता की और ट्रैक्टर-ट्राली को लेकर भाग गए। वनकर्मी की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
वनरक्षक पिढौरा अनिल कुमार ने थाना बसई अरेला में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि राजकुमार और रामसेवक निवासी बसई भदौरिया क्षेत्र के आरक्षित जंगल से अवैध मिट्टी खनन करके ट्रैक्टर-ट्राॅली में भरकर ले जा रहे थे। सूचना पर वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को रोक लिया। इस पर ये लोग झगड़ा करने पर आमद हो गए। गालीगलौज करते हुए महिला वनकर्मी से अभद्रता की। इस दौरान रामबरन ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर भाग गया। आरोपियों की संख्या अधिक होने के कारण वन विभाग की टीम खुद को मौके से बचाकर चली आई। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद