{"_id":"6ac5d1b4c510cc95a5051943","slug":"illegal-hookah-bar-busted-in-sarai-khwaja-operator-arrested-after-viral-video-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुक्का बार पर छापा: रसोई में छिपा मिला संचालक, 9 हुक्के बरामद; पुलिस कार्रवाई से मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुक्का बार पर छापा: रसोई में छिपा मिला संचालक, 9 हुक्के बरामद; पुलिस कार्रवाई से मची अफरा-तफरी
Wed, 07 Oct 2026 10:29 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 07 Oct 2026 10:29 AM IST
सार
सराय ख्वाजा में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने रूफटॉप कैफे में चल रहे अवैध हुक्का बार पर छापा मारकर संचालक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से पांच बड़े और चार छोटे हुक्के, चिलम, पाइप व इलेक्ट्रिक हीटर बरामद किए; आरोपी के पास हुक्का बार का लाइसेंस नहीं था।
विज्ञापन
सय्यद अली अब्बास
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना शाहगंज के सराय ख्वाजा क्षेत्र में अवैध तरीके से चल रहे हुक्का बार पर पुलिस ने सोमवार को छापा मारा। लाइसेंस न दिखा पाने पर संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
प्राथमिकी चौकी प्रभारी शक्ति राठी ने दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि सराय ख्वाजा क्षेत्र में मेट्रो बार के ऊपर स्काई अड्डा के नाम से रूफ टाप कैफे संचालित है। सूचना मिली थी कि कैफे में अवैध हुक्का बार चल रहा है। पुलिस टीम के छापा मारने पर संचालक रसोई में जाकर छिप गया। उसे पकड़ा गया। पुलिस के तलाशी लेने पर कैफे से 5 बड़े हुक्के, 4 छोटे हुक्के, चिलम, हुक्के के पाइप, इलेक्ट्रिक हीटर आदि बरामद किए गए।
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि आरोपी संचालक दीपक शर्मा है। वह मलपुरा स्थित अजीजपुर का रहने वाला है। उसने बताया है कि कैफे में घाटा हो रहा था। इनकम बढ़ाने के लिए हुक्के ले आया। ग्राहकों की मांग के अनुसार हुक्का तैयार कर देता था। उसके पास लाइसेंस नहीं है।