{"_id":"68f07a354d5f24c9400bd5f3","slug":"illegal-firecracker-storage-raises-safety-alarm-in-agra-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पटाखों का अवैध भंडारण, जूता-केमिकल फैक्टरी और गोदाम...अग्निशमन विभाग हुआ अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पटाखों का अवैध भंडारण, जूता-केमिकल फैक्टरी और गोदाम...अग्निशमन विभाग हुआ अलर्ट
Thu, 16 Oct 2025 10:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 16 Oct 2025 10:23 AM IST
सार
दिवाली पर जरा सी लापरवाही बड़ा हादसा करा सकती है। इसे लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट हो गया है। लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ा पटाखों का अवैध गोदाम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में दिवाली पर आतिशबाजी की बिक्री शुरू हो गई है। अवैध तरीके से पटाखों का भंडारण भी हो रहा है। शहर से देहात तक जूता-केमिकल फैक्टरी और गोदाम हैं। पटाखे चलाने से कई बार हादसे हो चुके हैं। इस बार भी जरा सी लापरवाही से हादसा हो सकता है। इससे अग्निशमन विभाग लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चला रहा है।
पुलिस सिकंदरा के मोहम्मदपुर में घरों के बीच बने पटाखा गोदाम में मानक से अधिक आतिशबाजी पकड़ी थी। इसी तरह न्यू आगरा के चार घरों में अवैध तरीके से भंडारण किया गया था। रिहायशी इलाके में आतिशबाजी रखे जाने से बड़ा हादसा हो सकता था। इसी तरह सदर क्षेत्र में मकान के अंदर भंडारण मिला था। घर में कमरों से लेकर रसोई तक में आतिशबाजी के पैकेट रख दिए गए थे। इन मामलों में केस दर्ज कर कार्रवाई की गई।
वहीं दिवाली पर अस्थायी लाइसेंस देकर आतिशबाजी की बिक्री कराई जाएगी। इसको लेकर अग्निशमन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। पटाखा बिक्री स्थल पर जहां 25 से अधिक दुकान लगेंगी, वहां दमकल भी रहेगी। कर्मचारी भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि दिवाली पर कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। 300 से ज्यादा कर्मचारी 24 घंटे अलर्ट पर रहेंगे। छोटी और बड़ी दिवाली पर किसी को घर नहीं जाने दिया जाएगा।
जयपुर हाउस में पकड़ा पटाखों का गोदाम
शहर में अवैध तरीके से आतिशबाजी के भंडारण का एक और मामला सामने आया है। पाश काॅलोनी जयपुर हाउस में एक घर में पटाखों को बिक्री के लिए लाया गया था। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। 400 किलोग्राम पटाखे बरामद कर लिए गए। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि जयपुर हाउस निवासी अंकित खंडेलवाल के घर में आतिशबाजी का अवैध भंडारण पकड़ा गया। केस दर्ज किया गया है।