फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal encroachments will be removed from Waqf Board properties campaign will start from 1 September

UP: वक्फ बोर्ड की संपत्तियों से हटेंगे अवैध कब्जे, 1 सितंबर से शुरू होगा बड़ा अभियान

Sat, 23 Aug 2025 09:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Aug 2025 09:27 AM IST
सार

वक्फ बोर्ड की संपत्तियों से अवैध कब्जे हटाने के लिए 1 सितंबर से अभियान शुरू किया जाएगा। आगरा आए बोर्ड के अध्यक्ष अली जैदी ने इस संबंध में पुलिस आयुक्त से मुलाकात की। 

विज्ञापन
Illegal encroachments will be removed from Waqf Board properties campaign will start from 1 September
बोर्ड के अध्यक्ष अली जैदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने 1 सितंबर से शिया वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को आगरा आए बोर्ड के अध्यक्ष अली जैदी ने कई वक्फ संपत्तियों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर अवैध कब्जों को हटाने की योजना पर चर्चा की।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अली जैदी ने बताया कि आगरा में बोर्ड की संपत्तियों पर अवैध कब्जों की शिकायत मिल रही थी। शुक्रवार को पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से चर्चा की गई। बोर्ड की संपत्तियों पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए योजना बनाने पर बात हुई। एक सितंबर से आगरा में बोर्ड की संपत्तियों पर अवैध कब्जे हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी से भी इस बारे में मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


अध्यक्ष अली जैदी ने बताया कि हमारे कार्यालय और जिलाधिकारी कार्यालय में जो शिकायतें आईं थीं, उन सभी की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। अध्यक्ष अली जैदी ने मुतवल्लियों को दिशा-निर्देश जारी किए और जांच के आदेश दिए। उन्होंने न्यू आगरा स्थित वक्फ मजार शहीद-ए-सालिस पर चल रहे विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। जायरीनों के लिए बनाए जा रहे कमरे, गेस्ट हाउस के कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed