फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal construction sealed on the third floor of SP leader's house action taken against a hospital too

Agra: सपा नेता के घर की तीसरी मंजिल पर अवैध निर्माण सील,  एक हॉस्पिटल पर भी हुई कार्रवाई

Fri, 14 Jun 2024 10:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 14 Jun 2024 10:21 AM IST
सार

आगरा में आवास विकास परिषद ने कमला नगर में सपा नेता के मकान नंबर 557 में तीसरी मंजिल पर हो रहे अवैध निर्माण को सील किया है। इसके अलावा एक हॉस्पिटल और चार अन्य निर्माण कार्य भी रुकवाए गए हैं। 
 

विज्ञापन
Illegal construction sealed on the third floor of SP leader's house action taken against a hospital too
सील

विस्तार

आगरा में अवैध निर्माणों से चौथ वसूली में अभियंताओं के फंसने के बाद आवास विकास परिषद के अधिकारी अब डैमेज कंट्रोल की कवायद में जुट गए हैं। कमला नगर में बृहस्पतिवार को हॉस्पिटल सहित पांच अवैध निर्माण सील किए। सील हुए निर्माण एक साल से बदस्तूर जारी थे। अभियंताओं की मिलीभगत से कार्रवाई नहीं हो सकी। कमला नगर एफ-154 में डॉ. आलोक अग्रवाल ने आवासीय भू उपयोग में व्यावसायिक उद्देश्य के लिए हॉस्पिटल खड़ा कर लिया। आवास विकास परिषद से मानचित्र स्वीकृति नहीं था। पिछले साल नोटिस भेजा, लेकिन निर्माण नहीं रुका।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अवैध निर्माण आवास विकास ने सील कर दिया है। सपा नेता नितिन कोहली ने डी ब्लॉक में मकान नंबर 557 में तीसरी मंजिल पर अवैध निर्माण किया जा रहा था। जिसे प्रवर्तन दल ने सील किया है। एफ ब्लॉक के 508 नंबर में श्री प्रकाश लापरा व राजकुमार जापरा ने अवैध निर्माण कर मंगल कॉम्पलेक्स खड़ा कर दिया। ए ब्लॉक मकान संख्या 794 में भी भू उपयोग के विरुद्ध संतोष जैन ने अवैध कॉम्पलेक्स खड़ा कर दिया। बी- ब्लॉक 154 में मुरारी लाल अग्रवाल और और एफ-154 मं राजीव जैन का अवैध निर्माण सील किया है। अधीक्षण अभियंता अतुल कुमार के अनुसार अवैध निर्माणों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed