फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal construction on school land was demolished by bulldozer in agra

आगरा: स्कूल की जमीन पर हुए अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, चुनाव के दौरान किया गया था कब्जा

Mon, 28 Feb 2022 06:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Feb 2022 06:01 PM IST
सार

किरावली तहसील के गांव पनचक्की में सोमवार को एसडीएम के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की गई। एसडीएम ने गांव में स्कूल की भूमि पर अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। 

विज्ञापन
Illegal construction on school land was demolished by bulldozer in agra
अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सोमवार को एसडीएम के नेतृत्व में तहसील किरावली और थाना फतेहपुर सीकरी की संयुक्त टीम ने गांव पनचक्की में स्कूल की भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया। एसडीएम किरावली अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गांव पनचक्की में प्राइमरी स्कूल की 2070 वर्गमीटर भूमि है। इस भूमि के एक बड़े भूभाग पर भारतीय यूनियन लोकशक्ति के तथाकथित मंडल अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद उपाध्याय ने चुनाव के दौरान चारदीवारी बनाकर अवैध कब्जा कर लिया गया था। 

विज्ञापन


क्षेत्रीय लेखपाल व पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर भी अवैध निर्माण नहीं रोका गया बल्कि उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया गया। इसी की आड़ में गांव के ही एक अन्य व्यक्ति मोहनस्वरूप ने भी साथ में लगी ग्रामसभा की भूमि पर दो कमरे और चारदीवारी बनाकर कब्जा कर लिया गया। मामला संज्ञान में आने पर तहसीलदार द्वारा नायब तहसीलदार अमित मुद्गल के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर पैमाइश कराई गई। 

विज्ञापन

महिलाओं ने की विरोध करने की कोशिश 

पैमाइश के दौरान द्वारिका प्रसाद और उसके परिवार की महिलाओं ने टीम का विरोध करते हुए कार्य रुकवा दिया। इस पर एसडीएम किरावली प्रभारी निरीक्षक थाना फतेहपुर सीकरी भीम सिंह जावला व भारी पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंचे। एसडीएम के सामने भी दुस्साहस दिखाते हुए अवैध कब्जाधारी और उसके परिवार की कई महिलाओं ने जेसीबी के सामने लेटने की कोशिश की। इन सभी को गिरफ्तार कर थाने भिजवा दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जेसीबी द्वारा सभी अवैध निर्माण जमींदोज करा दिए गए। उपजिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी जमीनों पर कब्जा करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। तहसील क्षेत्र में सरकारी भूमियों पर काबिज व्यक्तियों को चेतावनी दी गई है कि वे स्वयं ही अवैध कब्जे हटा लें अन्यथा कब्जे हटाने के साथ साथ कठोर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed