फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal construction on precious land of municipality

नगर पालिका की कीमती जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण

Mon, 22 Feb 2021 05:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
Illegal construction on precious land of municipality
सिटी डाकघर के पास होता निर्माण - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर में बीच बाजार स्थित नगर पालिका की जगह पर अवैध निर्माण हो रहा है। सभासदों ने ईओ नगर पालिका को शिकायती पत्र सौंपा। अवैध निर्माण को रुकवाए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

शहर में सिटी डाकघर के पास हाल ही में नगर पालिका ने पिंक शौचालय निर्माण कराया है। इसी के पास खाली पड़ी जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध निर्माण कराना शुरू कर दिया है। निर्माण कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि नगर पालिका को इसकी खबर तक नहीं है। सोमवार को जब नगर के लोगों ने निर्माण कार्य होता देखा तो जानकारी सभासदों को दी। सभासदों के अनुसार उन्होंने नगर पालिका में पता किया तो कोई कुछ बताने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन

नगर पालिका के सभासद विश्वनाथ सिंह यादव, देव कुमार सिंह, संध्या कुमारी, पूर्व सभासद विनय भइया ने ईओ को ज्ञापन देकर नगर पालिका की जमीन पर अवैध रूप से हो रहे निर्माण के रुकवाए जाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पालिका की कीमती जगह पर यह अवैध निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं रुकवाया निर्माण कार्य
सभासदों ने जब ईओ लालचंद भारती और जेई निर्माण राजीव सोनकर से बात की तो उन्होंने निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी न होने की बात कही। किसी भी अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवाया भी नहीं है।
निर्माण कार्य कौन करा रहा है इसकी जानकारी नहीं है। जेई निर्माण को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed