फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal construction in submergence area case reached NGT, hearing will be held on 18 August

डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण: एनजीटी तक पहुंचा मामला, 18 अगस्त को होगी सुनवाई

Sat, 12 Aug 2023 06:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Aug 2023 06:11 AM IST
सार

राधास्वामी सत्संग सभा द्वारा डूब क्षेत्र में किए गए निर्माण के सभी फोटो और फाइलें एनजीटी के पास पहुंच गई हैं। अब इस मामले में 18 अगस्त को सुनवाई होगी।
 

विज्ञापन
Illegal construction in submergence area case reached NGT, hearing will be held on 18 August
दयालबाग पोइयाघाट पर बने अवैध निर्माण के गेट पर सत्संगियों ने सील करके नोटिस लगा दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के पोइया घाट पर यमुना नदी के डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण और पार्क के नाम पर सड़क बनाने, कंटेनर लगाने और नदी की धारा में राधास्वामी सत्संग सभा के बोर्ड लगाने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के पास पहुंच गया है। 18 अगस्त को इस पर सुनवाई होनी है।
विज्ञापन

तीन माह के अंदर राधास्वामी सत्संग सभा ने डूब क्षेत्र में जो निर्माण किए हैं, उसके सभी फोटो और फाइलें एनजीटी के पास पहुंचाई गई हैं। राधास्वामी सत्संग सभा ने भी इस मामले में एक याचिका दायर की है। उसी याचिका के जवाब में एनजीटी में फोटो वाले प्रमाणों को भेजा गया है। प्रशासनिक अधिकारियों की ढिलाई को भी सुनवाई में रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें - विश्व हाथी दिवस 2023: यहां आजाद जिंदगी जी रहे हैं 'गजराज', ऐसे की जाती है इनकी देखभाल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में बन रही विरोध की रणनीति

अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले सिकंदरपुर, मनोहरपुर, खासपुर, पोइया और इसके आसपास के गांवों के लोग आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं। वो राधास्वामी सत्संग सभा के डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण, उनके रास्ते रोकने से नाराज हैं। ग्रामीणों के बीच बैठकों का दौर जारी है। उनका मानना है कि लोकसभा चुनाव से पहले उनकी मांग को राजनैतिक समर्थन मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed