{"_id":"67f0ae68e908a9ac1a00850f","slug":"illegal-construction-has-been-done-at-entrance-of-atalpuram-township-ada-vice-president-gave-instructions-to-r-2025-04-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: अटलपुरम टाउनशिप के प्रवेश द्वार पर हो गया अवैध निर्माण, एडीए उपाध्यक्ष ने दिए हटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: अटलपुरम टाउनशिप के प्रवेश द्वार पर हो गया अवैध निर्माण, एडीए उपाध्यक्ष ने दिए हटाने के निर्देश
Sat, 05 Apr 2025 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 05 Apr 2025 09:45 AM IST
सार
अटलपुरम टाउनशिप का निरीक्षण करने पहुंची एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मौली ने जब वहां अतिक्रमण देखा, तो हैरान रह गईं। उन्होंने इस अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मौली
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के ग्वालियर रोड के ककुआ और भांडई में प्रस्तावित आगरा विकास प्राधिकरण की नई टाउनशिप अटलपुरम के प्रवेश द्वार पर किए गए अवैध निर्माण हटाए जाएंगे। एक प्रवेश द्वार ग्वालियर रोड पर, दूसरा दक्षिणी बाईपास पर होगा। शुक्रवार को एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मौली ने इंजीनियरों के साथ टाउनशिप क्षेत्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
अटलपुरम टाउनशिप का किया निरीक्षण
एडीए उपाध्यक्ष ने ग्वालियर रोड पर अटलपुरम टाउनशिप का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रस्तावित प्रवेश द्वार पर मौजूद अवैध निर्माणों पर प्रवर्तन दल से नाराजगी जताई। जल्द ही हटाने के निर्देश दिए। भूमि अधिग्रहण वाली जगह पर उन्होंने देखा कि प्राधिकरण का कब्जा होने के बाद भी खेतों की मेड़ को समतल नहीं किया गया है।
ये भी पढ़ें - UP: आगरा-जलेसर-एटा हाईवे का रास्ता हुआ साफ, सीईसी ने की पेड़ काटने की सिफारिश; सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

दिए गए ये निर्देश
उन्होंने अभियंत्रण टीम को खेतों की मेड़ को समतल करने और तार हटवाने के लिए कहा। उन्होंने अटलपुरम में प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर, स्पोर्ट्स क्लब की भूमि और दक्षिणी बाईपास की ओर प्रस्तावित प्रवेश द्वार की भूमि का भी निरीक्षण किया। एडीए उपाध्यक्ष ने अधिकारियों से कहा कि अटलपुरम के लिए जरूरी एनओसी जल्द पूरी करें ताकि योजना को जल्द से जल्द आम लोगों के लिए खोला जा सके।