फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal construction built within 100 meters of Fatehpur Sikri monument will be demolished by bulldozer

Agra: फतेहपुर सीकरी स्मारक के 100 मीटर दायरे में बने अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर, अवैध कालोनियां होंगी ध्वस्त

Wed, 08 Jun 2022 07:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 08 Jun 2022 07:23 PM IST
सार

एडीए उपाध्यक्ष ने स्मारक के 100 और 300 मीटर दायरे के अवैध निर्माणों को चिन्हित करने के लिए टीम बनाई है, जिसके बाद उन पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Illegal construction built within 100 meters of Fatehpur Sikri monument will be demolished by bulldozer
फतेहपुर सीकरी स्मारक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले में फतेहपुर सीकरी स्मारक के 100 मीटर और 300 मीटर दायरे में बने अवैध निर्माणों को चिन्हित किया जाएगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की संयुक्त टीम स्मारक के पास बने भवनों की रिपोर्ट तैयार करेगी, जिसके बाद उन पर कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने अधिकारियों के साथ फतेहपुर सीकरी का निरीक्षण किया। वह नगर नियोजक के साथ फतेहपुर सीकरी की प्रस्तावित महायोजना के लिए निरीक्षण करने पहुंचे थे।

विज्ञापन

 
एडीए उपाध्यक्ष डा. राजेंद्र पैंसिया ने बुधवार सुबह संयुक्त सचिव, नगर नियोजक, प्रवर्तन अनुभाग के इंजीनियरों समेत फतेहपुर सीकरी और शाहगंज क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने फतेहपुर सीकरी में स्मारक के आसपास बने अवैध निर्माणों को देखने के बाद निर्देश दिया कि एएसआई के साथ मिलकर 100 मीटर और 300 मीटर दायरे के अवैध निर्माणों की रिपोर्ट तैयार करें। यहां उनके सामने बनाए जा रहे अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने और सील करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन

अवैध कालोनियां होंगी ध्वस्त

सीकरी से शाहगंज मार्ग पर व्यवसायिक भवनों के नक्शों की जांच के लिए उपाध्यक्ष ने इंजीनियरों को निर्देश दिए। शाहगंज क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर बन रहीं अवैध कालोनियों को ध्वस्त करने और अवैध निर्माण सील करने की कार्रवाई तुरंत शुरू करने को कहा, जिस पर दो अवैध निर्माण सील किए गए। शाहगंज क्षेत्र में भी निर्माणों की जांच के लिए टीम बनाई गई, जो अवैध कॉलोनियों का सर्वे कर रिपोर्ट देगी। नगर नियोजक को फतेहपुर सीकरी की महायोजना का प्रस्ताव पेश करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नौबस्ता में सील किया अवैध निर्माण

प्राधिकरण की टीम ने बुधवार को सानू पुत्र हाजी सादिक द्वारा लोहामंडी-बोदला रोड पर नौबस्ता में चूने की चक्की के सामने नक्शा पास किए बिना बनाए जा रहे अवैध निर्माण को सील कर दिया। प्रवर्तन दल प्रभारी पूरन कुमार के निर्देशन में सहायक अभियंता केके सरावगी, अवर अभियंता राजीव गोविल, राजकपूर ने सचल दस्ते के साथ यह कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed