फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal colony spread over 13,000 square meters near Atalpuram demolished

Agra News: अटलपुरम के पास 13 हजार वर्ग मीटर में अवैध कॉलोनी ध्वस्त

Fri, 05 Dec 2025 02:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Illegal colony spread over 13,000 square meters near Atalpuram demolished
आगरा। अटलपुरम टाउनशिप के पास ककुआ में अवैध रूप से 13 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल पर विकसित हो रही कॉलोनी पर बृहस्पतिवार को आगरा विकास प्राधिकरण का बुलडोजर गरजा। अवैध कॉलोनी की सड़क उखाड़ी गई। चहारदीवारी व अन्य निर्माण भी ध्वस्त किए।
विज्ञापन

ग्वालियर रोड स्थित मौजा ककुआ में ब्रह बिहार रेजीडेंसी के पास रिंकू शर्मा, सचिन, गोपाल सोलंकी आदि ने अवैध रूप से कॉलोनी बनाई। 13000 वर्ग मीटर भूमि का भू विन्यास स्वीकृत नहीं था। नोटिस के बाद भी रिंकू, सचिन और गोपाल ने निर्माण नहीं रोका। सस्ते प्लॉट का झांसा देकर यहां लोगों को फंसाया जा रहा था। एडीए प्रवर्तन दल ने बुलडोजर से अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया है। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली का कहना है कि ध्वस्त की गई कॉलोनी में दोबारा निर्माण की शिकायत मिली तो कॉलोनाइजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

देवरी रोड, नई आबादी स्थित नगला प्रसूति में अमित कुमार ने बिना नक्शा पास कराए बिल्डिंग खड़ी कर दी। नगर योजना एवं विकास अधिनियम की धारा 28 के के तहत बिल्डिंग सील की गई। रोहता नहर पर विवेक, उषा कटारा, प्रशांत कटारा व बनवारी ने अवैध निर्माण किया। यह निर्माण भी एडीए ने सील किया है। सील तोड़ने पर प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed