{"_id":"6a6f2bd6ade3e31a86078659","slug":"illegal-arms-factory-busted-in-agra-five-accused-arrested-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में बन रहा था माैत का सामान: अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच आरोपी दबोचे; नेटवर्क खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में बन रहा था माैत का सामान: अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच आरोपी दबोचे; नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
Sun, 02 Aug 2026 05:07 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 02 Aug 2026 05:07 PM IST
सार
आगरा में अवैध हथियारों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। जंगल में बीचोंबीच ये हथियारों की फैक्ट्री चल रही थी। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र में आगरा-फिरोजाबाद सीमा पर स्थित छोटा सुरहरा जंगल में एक अवैध असलहा फैक्टरी पकड़ी गई है। पुलिस ने छापा मारकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से बड़ी संख्या में अवैध हथियार और निर्माण उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस को शक है कि पंचायत चुनाव में ये माहौल बिगाड़ सकते थे।
एसीपी एत्मादपुर देवेश कुमार ने बताया कि शनिवार रात पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में धुलियागंज निवासी शुभम शर्मा, करीमगंज थाना रामगढ़ जिला फिरोजाबाद निवासी आदिल, मक्का कॉलोनी थाना रामगढ़ निवासी राशिद हुसैन, उसका पुत्र आसिफ और कालिंदी विहार ट्रांस यमुना निवासी प्रिंस नागबाड़ी शामिल हैं।
ये आरोपी आगरा, फिरोजाबाद और एटा सहित कई जिलों के अपराधियों से संपर्क रखते थे। वे मांग पर तमंचे, पिस्टल व अन्य देसी असलहे बनाते थे। पुराने हथियारों की मरम्मत का काम भी करते थे। पुलिस ने पांच .315 बोर व दो 12 बोर के तमंचे बरामद किए हैं। एक .32 बोर की पिस्टल और दो .315 बोर की पौनिया मिली हैं। इसके अलावा 20 कारतूस, एक अर्धनिर्मित कारतूस, तीन एलपीजी सिलिंडर, 1130 रुपये नकद व तीन मोबाइल फोन मिले हैं। हथियार बनाने में प्रयुक्त ड्रिल मशीन, ग्राइंडर, पाइप रिंच, हथौड़ी, रेती, प्लास, पेचकस, आरी सहित सैकड़ों पुर्जे भी जब्त किए गए। आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
गिरोह का आपराधिक इतिहास
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि शुभम और आदिल पहले भी हथियारों की तस्करी में शामिल थे। पिछले वर्ष वे जेल जा चुके हैं। जमानत पर रिहा होने के बाद आदिल ने नया गिरोह बनाया, जिसमें फिरोजाबाद निवासी पिता-पुत्र राशिद हुसैन और आसिफ शामिल किए गए। आदिल एटा और फिरोजाबाद के अपराधियों से संपर्क रखता था, जबकि शुभम और प्रिंस का आगरा में नेटवर्क था। पुलिस को संदेह है कि पकड़े गए आरोपी पंचायत चुनावों में हथियारों की आपूर्ति की तैयारी कर रहे थे। आरोपी पेशेवर हैं और लंबे समय से हथियारों की आपूर्ति कर रहे थे।