{"_id":"6a2cf3d6d167cc86ec014bd7","slug":"ignou-certificate-courses-offer-skill-based-career-opportunities-after-intermediate-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 12वीं पास को मिलेगी नौकरी, इग्नू से कर लें ये सर्टिफिकेट कोर्स; 15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 12वीं पास को मिलेगी नौकरी, इग्नू से कर लें ये सर्टिफिकेट कोर्स; 15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Sat, 13 Jun 2026 11:38 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:38 AM IST
सार
इग्नू के सर्टिफिकेट कोर्स इंटरमीडिएट के बाद कौशल आधारित शिक्षा और रोजगार के नए अवसर प्रदान कर रहे हैं। विद्यार्थी 15 जुलाई तक कम फीस में कंप्यूटर, टूरिज्म, न्यूट्रिशन, सोशल वर्क और बिजनेस स्किल्स जैसे कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
नौकरी का मौका
विस्तार
इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने के बाद उच्च शिक्षा और रोजगार परक कौशल हासिल करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के सर्टिफिकेट कोर्स बेहतर विकल्प के रूप में उभर रहे हैं।
इग्नू के मुख्य अध्ययन केंद्र सेंट जोंस कॉलेज से कंप्यूटर और आईटी फील्ड, फूड एंड न्यूट्रिशन, टूरिज्म सेक्टर,एनजीओ और सोशल वर्क जैसे सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं। समन्वयक डॉ. रोहन जॉन डिसूजा ने बताया कि विद्यार्थी 15 जुलाई तक किसी भी कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। सभी सर्टिफिकेट कोर्सेज मात्र 1500 से 6000 रुपये की फीस में किए जा सकते हैं।
ये कर सकते हैं सर्टिफिकेट कोर्सेज
- कंप्यूटर और आईटी फील्ड (सीआईटी कोर्स के बाद): आप किसी भी प्राइवेट कंपनी या ऑफिस में डाटा एंट्री ऑपरेटर, ऑफिस असिस्टेंट या आईटी सपोर्ट एग्जीक्यूटिव के रूप में काम कर सकते हैं। इसके अलावा खुद का साइबर कैफे या ऑनलाइन सर्विस सेंटर भी खोल सकते हैं।
विज्ञापन
- फूड एंड न्यूट्रिशन (सीएफएन/सीएनसीसी कोर्स के बाद): स्कूल, जिम, अस्पतालों, आंगनबाड़ी केंद्रों या हेल्थ क्लबों में असिस्टेंट न्यूट्रिशनिस्ट या डाइट एडवाइजर बन सकते हैं। बच्चों की देखभाल से जुड़े एनजीओ में भी काम मिलता है।
- टूरिज्म सेक्टर (सीटीएस/डीटीएस कोर्स के बाद): आगरा एक बड़ा टूरिस्ट हब है। यहां से टूरिज्म का कोर्स करने के बाद आप टूर गाइड, ट्रैवल एजेंसी में असिस्टेंट, या होटलों में फ्रंट डेस्क मैनेजर के रूप में काम कर सकते हैं।
- एनजीओ और सोशल वर्क (एनजीओ मैनेजमेंट/सीएएफई कोर्स के बाद): सामाजिक संस्थाओं (एनजीओ) में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर या फील्ड वर्कर के रूप में रोजगार मिलता है।
- सर्टिफिकेट इन डिजास्टर मैनेजमेंट (सीडीएम) कोर्स कर आपदा की तैयारी, बचाव और राहत कार्यों की जानकारी मिल सकती है, जिससे सुरक्षाकर्मियों, चिकित्साकर्मियों और एनजीओ कार्यकर्ताओं के लिए उपयोगी है।
- सर्टिफिकेट इन बिजनेस स्किल्स (सीबीएस) कर युवा खुद का व्यवसाय स्थापित कर सकते हैं।