फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   IG of Prisons visit central jail agra

केंद्रीय कारागार के बुजुर्ग बंदियों को रिहाई का इंतजार, 'कागजी कार्रवाई' जल्द पूरी होने की दरकार

Sun, 07 Jul 2019 09:42 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 07 Jul 2019 09:42 AM IST
विज्ञापन
IG of Prisons visit central jail agra
महानिरीक्षक कारागार आनंद कुमार - फोटो : अमर उजाला
जिला और केंद्रीय कारागार का निरीक्षण करने आए पुलिस महानिदेशक -महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं आनंद कुमार से बुजुर्ग बंदियों ने रिहाई की गुहार लगाई। 
विज्ञापन


केंद्रीय कारागार में बुजुर्ग बंदियों ने कहा कि पात्र होने के बावजूद उनकी रिहाई नहीं हो पा रही है। वहीं 12 बंदियों का रिहाई आदेश नहीं आ रहा है। डीजी ने जेल अधिकारियों से जानकारी ली और बंदियों को रिहाई के लिए जरूरी कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


डीजी आनंद कुमार सुबह 11 बजे जिला कारागार पहुंचे। उन्होंने जिला जेल में बंदियों से बात की। बैरकों, हॉस्पिटल और पाकशाला को देखा। उन्होंने जेल की व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया। दोपहर 1:15 बजे वह केंद्रीय कारागार पहुंचे। तकरीबन 3:30 बजे तक रहे। इस दौरान बुजुर्ग बंदियों ने डीजी के सामने अपनी समस्या रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारागार में 12 बंदियों की समस्या थी कि पात्र होने के बावजूद उनकी रिहाई नहीं हो पा रही। पूर्व में शासन के आदेश पर 26 जनवरी के बाद 223 बंदियों को रिहा किया जा चुका है। मगर, उनका रिहाई आदेश नहीं आ रहा। अन्य बुजुर्ग बंदियों ने भी रिहाई की मांग की।

आनंद कुमार ने कारागार की फैक्टरी का निरीक्षण भी किया। डीजी कहा कि जिला कारागार में सुधार के कई कार्य किए हैं। मशीन से रोटी उपलब्ध कराई जा रही हैं। ई प्रिजन सिस्टम लगाया गया है। इससे बंदियों को तारीखों की जानकारी मिल रही है। लाईब्रेरी भी खोली गई है। 

बागपत जेल में पूर्वांचल के माफिया मुन्ना बजरंगी के हत्याकांड के मामले में डीजी ने कहा कि अभी और कार्रवाई होनी बाकी है। रिपोर्ट दी जा चुकी है। पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह की अध्यक्षता वाली जेल सुरक्षा समिति की रिपोर्ट शासन में विचाराधीन है। इसमें कई उल्लेखनीय तथ्य हैं। 

डीजी आनंद कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश की जेलों की क्षमता 58 से 59 हजार बंदियों की है। लेकिन एक लाख से अधिक बंदी रह रहे हैं। इसके बावजूद बंदियों के अधिकारों का ध्यान रखा जा रहा है। मानकों के अनुसार ही उन्हें रखा गया है।

बंदियों के मोबाइल से बने वीडियो वायरल होने और मोबाइल से फिरौती मांगे जाने के सवाल पर डीजी ने कहा कि यूपी की 72 में से 8-10 जेलों में इस तरह के प्रकरण सामने आए हैं।

इन प्रकरणों में जांच के बाद कार्रवाई की गई है। आगे भी जो बंदी और कर्मचारी शामिल पाया जाएगा, उस पर भी कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। कुछ कर्मचारियों की सांठगांठ से बंदी ऐसा कर रहे हैं। उनकी जांच की जा रही है। 

डीजी ने बताया कि बंदियों के मानसिक सुधार के लिए कवायद हो रही है। कई बंदी जमानत होने के बावजूद बाहर नहीं जा पा रहे हैं। उनके लिए सामाजिक संगठनों की मदद ली जा रही है।

बंदियों की पेशी के लिए गारद उपलब्ध कराने की पुलिस अधिकारियों से कहा है। सौ फीसदी बंदियों की रिमांड वीडियो कांफ्रेंसिंग से कराने की कवायद चल रही है। ट्रायल भी वीडियो कांफ्रेंसिंग से कराने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed