फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ig inspaction, nodel officer

आईजी आगरा जोन ने परखी जिले की पुलिसिंग

Tue, 22 Oct 2019 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
ig inspaction, nodel officer
पुलिस लाइन में निरीक्षण करते आईजी ए सतीश गणेश - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शासन की ओर से नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाने के बाद आईजी आगरा जोन मंगलवार को दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत जिले में पहुंचे। यहां उन्होंने घिरोर थाना, पुलिस कार्यालय और पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक करके उन्होंने पुलिसिंग को जांचा।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने पुलिस अफसरों को अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। आईजी आगरा जोन ए सतीश गणेश ने घिरोर थाने का निरीक्षण करके अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिसर की साफ सफाई का भी ध्यान रखा जाए। इसके बाद उन्होंने पुलिस कार्यालय और पुलिस लाइन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस लाइन में ही अपराध समीक्षा बैठक की। इसमें एसपी अजय शंकर राय से जनपद में अपराध की स्थिति के बारे में जानकारी ली। गंभीर मामलों में की गई कार्रवाई का ब्योरा लिया। साथ ही लंबित चल रहे मामलों में जल्द निस्तारण के आदेश दिए। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष पर हुए हमला, करहल रोड पर पकड़ी गई नकली खाद बनाने की फैक्टरी के मामले का भी संज्ञान लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी ने परिसर में बने शस्त्रागार, मेस, यूपी 100 कार्यालय आदि का निरीक्षण किया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से बात कर हाल जाना। बुधवार को वह जनप्रतिनिधियों से मुलाकात और मीडिया से मुखातिब होंगे। इस दौरान एएसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ द्ददन प्रसाद गौड़, प्रयांक जैन, अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed