फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   IG Agra range said child was died by police bullet

मथुरा मुठभेड़ः आईजी ने माना पुलिस की गोली से ही हुई बच्चे की मौत, 4 पुलिसकर्मी निलंबित

Fri, 19 Jan 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 19 Jan 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
IG Agra range said child was died by police bullet
मौके पर पहुंचे अाईजी अागरा - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में हाईवे थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर अड़ूकी में बुधवार को पुलिस की दबिश के दौरान फायरिंग में बच्चे की मौत के मामले में गुरुवार को आईजी आगरा रेंज जांच के लिए मौके पर पहुंचे। आईजी ने बच्चे की मौत पुलिस की गोली से होने की बात कही है। दोषी पुलिसवालों को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि मथुरा के गांव मोहनपुर अड़ूकी में बुधवार शाम करीब छह बजे एक दरोगा और चार सिपाही अमरनाथ के मकान पर पहुंचे थे। अमरनाथ का घर गांव से बाहर है और घर के पास ही बगीचा बना रखा है। पुलिस वालों ने यहां पहुंचते ही कहा कि वह बदमाशों की तलाश में हैं और यहीं कहीं बदमाश छिपे हैं। 
विज्ञापन


इस पर अमरनाथ के पिता शिवशंकर ने कहा कि यहां तो कोई नहीं है। इसी दौरान पुलिस वालों ने पास में बदमाश होने की बात कहकर फायरिंग कर दी। एक गोली घर के पीछे खेत में खेल रहे अमरनाथ के आठ वर्षीय बेटे माधव के सिर में लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा और सिपाही निलंबित

IG Agra range said child was died by police bullet
मौके पर पहुंचे अाईजी अागरा - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को मामले की जांच के लिए गांव अड़ूकी पहुंचे आईजी आगरा रेंज राजा श्रीवास्तव ने प्रथम दृष्ट्या पुलिस की गोली लगने से बच्चे माधव की मौत होना स्वीकार किया है। इसके बाद कार्रवाई करते हुए थाना हाईवे के दो दरोगा और दो सिपाही निलंबित कर दिए। 

वहीं आईजी के साथ गांव में पहुंचे डीएम मथुरा सर्वज्ञराम मिश्र ने बच्चे माधव के पिता को सहायता राशि के रूप में पांच लाख रुपये का चेक सौंपा। आईजी के साथ आई फोरेंसिक टीम ने मौके से तथ्य जुटाए। 

वहीं मामले में मृतक बच्चे के पिता की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। देर रात बच्चे के शव के पोस्टमार्टम के बाद सुबह पांच बजे पुलिस ने बच्चे का अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed