फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If you want true love in life then give up ego

Agra News: जीवन में सच्चा प्रेम चाहते हो तो अहंकार त्याग दो

Sun, 24 Sep 2023 05:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 24 Sep 2023 05:23 PM IST
विज्ञापन
If you want true love in life then give up ego
जीवन में सच्चा प्रेम चाहते हो तो अहंकार त्याग दो
विज्ञापन


महंत अमर साहेब ने कबीर आश्रम में भक्तों को दिया ज्ञान

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। रज्जो देवी कबीर आश्रम पर रविवार को महंत अमर साहेब ने प्रवचन दिए। महंत अमर साहेब ने कहा कि जीवन में सच्चे प्रेम को लाने के लिए अहंकार को जमीन पर पटकना होगा। महंत ने कहा कि प्रेम किसी खेत में पैदा नहीं होता। यह तो स्वत: ही मानव हृदय में पैदा होता है। कबीर आश्रम पर बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।


महंत अमर साहेब ने कहा कि आज भौतिक विकास की अंधी दौड़ में प्रेम स्वार्थ के रेगिस्तान में सूखता चला जा रहा है। जो प्रेम बच्चे को मां से मिलता है वह निस्वार्थ प्रेम जीवन में किसी से नहीं मिलता है। सच्चे हृदय के प्रेम में देना ही देना होता है जबकि स्वार्थी हृदय में लेना ही लेना होता है। महंत ने कहा कि सदगुरु के सच्चे दरबार में सच्चे प्रेम के द्वारा दीन दुखियों को गले लगाकर सारे दुख दर्द मिटाए जाते हैं। आत्मीयता का सच्चा प्रेम हृदय और आत्मा को सुख शांति देता है। कार्यक्रम में पहुंचे भक्तों ने भी भजन कीर्तन प्रस्तुत किए। गुरु की महिमा में भक्त झूमते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed