फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If you want to avoid trouble, check your route and leave; traffic will remain changed for seven days

Agra Traffic: धनतेरस से भैया दूज तक आगरा में ट्रैफिक डायवर्जन, इन रूट पर जाएं...पार्किंग के लिए अलग व्यवस्था

Thu, 16 Oct 2025 09:19 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 16 Oct 2025 09:19 AM IST
सार

धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज पर बाजार की ओर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो सतर्क हो जाएं। तय रूट देखकर ही निकलें वरना जाम या अन्य मुसीबत में पड़ सकते है।

विज्ञापन
If you want to avoid trouble, check your route and leave; traffic will remain changed for seven days
आगरा रूट डायवर्जन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए शहरी मार्गों पर 17 से 23 अक्तूबर तक डायवर्जन रहेगा। पुलिस ने एमजी रोड, शाहगंज बाजार और पुराने शहर के मार्गों के लिए अलग-अलग योजना बनाई है। वाहनों के पार्किंग स्थान भी तय किए गए हैं। डायवर्जन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक लागू रहेगा।
विज्ञापन



एमजी रोड पर स्पीड कलर लैब तिराहे से दीवानी चौराहे तक विभिन्न मॉल, शॉपिंग कॉम्पलेक्स हैं। यहां होने वाली भीड़ व यातायात अवरुद्ध होने के संभावना को देखते हुए ई-बसों के मार्ग में बदलाव किया गया है। स्पीड कलर लैब तिराहे से भगवान टॉकीज चौराहे तक आवागमन करने वाली ई-बस स्पीड कलर लैब तिराहे से डॉ. नवल किशोर चौराहे से आरबीएस, जेल तिराहा, खंदारी कैंपस से होते हुए भगवान टॉकीज पहुंचेगी।
विज्ञापन



ये हैं पार्किंग स्थल
- नगर निगम परिसर, सूरसदन प्रेक्षागृह, दीवानी चौराहे के पास खाली स्थान व संजय प्लेस पार्किंग स्थल।


शाहगंज बाजार के लिए प्लान
- बारहखंभा रेलवे फाटक से रूई की मंडी चौराहे की ओर सभी प्रकार के चार व तीन पहिया वाहन का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- रूई की मंडी चौराहे पर तीन व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- तहसील चौराहे से रूई की मंडी चौराहे की ओर सभी प्रकार के तीन व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन पंचकुइंया चौराहे से कोठी मीना बाजार मार्ग होकर गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शाहगंज चौराहे व भोगीपुरा चौराहे से रूई की मंडी चौराहे और संगीता टॉकीज वाले मार्ग की ओर तीन व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- पंचकुइंया से शाहगंज चौराहे की ओर जाने वाले तीन व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- स्पीड कलर लैब चौराहा (शाहगंज) से शाहगंज चौराहे की ओर जाने वाले तीन व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- सीओडी तिराहे से भोगीपुरा चौराहे की ओर जाने वाले चार व तीन पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- पृथ्वीनाथ फाटक तिराहे पर ड्यूटी लगाकर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी और यातायात डायवर्जन की आवश्यकता होने पर वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा।
पार्किंग स्थल : तहसील सदर, कोठी मीना बाजार, जीआईसी ग्राउंड एवं बारहखंभा फाटक के निकट रेलवे का खाली प्रांगण।



पुराना शहर में डायवर्जन
- तीन व चार पहिया वाहनों को चिम्मन पूड़ी तिराहे से कश्मीरी बाजार या फव्वारा की तरफ जाने के लिए रावतपाड़ा, नमक की मंडी, किनारी बाजार मार्ग से न जाकर चिम्मनपूड़ी, पीपल मंडी दरेसी नं.-1, काला महल मार्ग से होकर कश्मीरी बाजार या फव्वारा की ओर जा सकेंगे।
- तीन व चार पहिया वाहन पीपल मंडी तिराहे से रावतपाड़ा तिराहे तक प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन पीपल मंडी तिराहे से चिम्मन पूड़ी तिराहे से होकर रावतपाड़ा तिराहे की तरफ जा सकेंगे।
- घटिया आजम खां से फव्वारा या कश्मीरी बाजार जाने वाले तीन व चार पहिया वाहन घटिया आजम खां से धुलियागंज, गुदड़ी मंसूर खां और काला महल चौराहे से कश्मीरी बाजार या फव्वारा की तरफ जा सकेंगे। -
सिंधी मार्केट चर्च गेट से फुलट्टी, छिली ईंट, घटिया आजम खां जाने वाले तीन व चार पहिया वाहन चर्च गेट से गुड़ की मंडी होते हुए फुलट्टी, छिली ईंट, घटिया आजम खां की ओर जा सकेंगे।
- सिंधी मार्केट चर्च गेट से कश्मीरी बाजार या सुभाष बाजार जाने वाले तीन व चार पहिया वाहन चर्च गेट से गुड़ की मंडी, फुलट्टी, घटिया आजम खां, धुलियागंज, काला महल, पीपल मंडी तिराहे से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

- चर्च गेट हॉस्पिटल रोड तिराहा से फव्वारा की तरफ तीन व चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- चिम्मन पूड़ी तिराहा, लुहार गली, रावतपाड़ा, नमक की मंडी, सेठ गली, किनारी बाजार, कसेरट बाजार, फव्वारा, कश्मीरी बाजार के मध्य ऑटो ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।
- फुलट्टी से सेव का बाजार, कश्मीरी बाजार व फव्वारा के मध्य ऑटो-ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।
- लाडो गली हींग की मंडी (पाकीजा होटल) से दवा मार्केट कोतवाली के मध्य ऑटो-ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।

पार्किंग स्थल :
- मनकामेश्वर मंदिर गेट के सामने (यमुना किनारा), एसएन मेडिकल कॉलेज, लेडी लायल कॉलेज पार्किंग स्थल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed