फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   if you want sale ur sugarcane please empty ur sms inbox

बेचना है गन्ना तो खाली रखें मोबाइल का इनबॉक्स

Tue, 10 Nov 2020 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
if you want sale ur sugarcane please empty ur sms inbox
कासगंज। इस बार गन्ना खरीद के लिए किसानों को मैनुअल पर्ची नहीं मिलेगी बल्कि मोबाइल पर ही मैसेज से पर्ची भेजी जाएगी। इसलिए किसानों को अपना मोबाइल इनबॉक्स खाली रखना होगा। क्योंकि निर्धारित समय तक ई पर्ची न मिलने पर स्वत: ही निरस्त मान ली जाएगी। गन्ना विभाग ने चीनी मिल और गन्ना समिति को भी इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

न्यौली चीनी मिल में दीपावली पर्व के बाद से गन्ने की पेराई कराए जाने की तैयारी की गई है। ऐसे में गन्ना विभाग भी तैयारियों में जुट गया है। गन्ना किसानों को गन्ना खरीद के लिए पर्चियां भेजे जाने की तैयारी है। पिछले साल गन्ना समिति के कर्मचारी किसानों को घर-घर गन्ना पर्ची देने गए थे लेकिन इस साल ऐसा नहीं होगा। कोरोना काल में मोबाइल मैसेज पर ही ई पर्ची भेजी जाएगी। खरीद का समय भी निर्धारित रहेगा। 72 घंटे तक ई पर्ची मान्य होगी। ऐसे में यदि मोबाइल का इनबॉक्स फुल है तो ईपर्ची मिलना संभव नहीं होगा। गन्ना विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अपना इनबॉक्स खाली रखें।
विज्ञापन

वर्जन-
- सभी किसानों को मोबाइल पर ई-पर्ची भेजी जाएगी। ई-पर्ची 72 घंटे के लिए मान्य है। ऐसे में किसान गन्ना बिक्री के लिए अपने मोबाइल का इनबॉक्स खाली रखें। क्योंकि इनबॉक्स फुल होने पर ईपर्ची पहुंचना संभव नहीं होगा। - ओम प्रकाश यादव, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- किसानों का गन्ना खरीदने के लिए मिल में ट्रायल चल रहा है। तैयारियां पूरी की गई हैं। किसानों को गन्ना विभाग की ओर से ई-पर्ची भेजी जाएगी। चीनी मिल उसी ईपर्ची के आधार पर गन्ने की खरीद की जाएर्गी।- एसपी सिंह, महाप्रबंधक गन्ना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed