Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If you create a ruckus on Holi, you will have to go to jail.

Agra News: होली पर किया हुड़दंग तो जाना पड़ेगा जेल

Sun, 24 Mar 2024 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 24 Mar 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
If you create a ruckus on Holi, you will have to go to jail.
मैनपुरी।
विज्ञापन

होली रासायनिक रंगों से ही नहीं, कानून से भी बच कर खेलें। बुरा न मानो होली है...कहकर जबरन किसी महिला को रंग लगाना जेल की सैर भी करवा सकता है। पानी भरे गुब्बारों का वार, होलिका दहन के लिए जबरन चंदा वसूली और अश्लील गानों पर हुड़दंग करने पर जेल तक जाना पड़ सकता है।

अधिवक्ता अनुपम भदौरिया के अनुसार भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 और 509 उन मामलों में लगाते हैं। जहां औरत की मर्यादा और मान-सम्मान को नुकसान पहुंचाया जाता है। महिलाओं को गलत नीयत या गलत तरीके से छूना, आपत्तिजनक टिप्पणी करना भी इसी में शामिल है। दोषी पाए जाने पर एक साल की कैद जिसे पांच साल तक बढ़ाया जा सकता है। जुर्माने के साथ सजा भी हो सकती है। लिहाजा, अनजान महिला को जोर जबरदस्ती करके रंग न लगाएं। महिलाओं की मर्यादा का ख्याल रखें।
विज्ञापन


शासकीय अधिवक्ता राकेश कुमार गुप्ता बताते हैं कि सार्वजनिक स्थान या उसके आसपास अश्लील गाना, कथा-गीत या शब्द गाता है या बोलता है तो उसे एक अवधि के लिए कारावास, जिसे तीन महीने तक बढ़ाया जा सकता है, या आर्थिक दंड, या दोनों से दंडित किया जा सकता है। जबरन चंदा वसूली करना भी अपराध है। इसके लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 384, 386, 387, 392, 394 के तहत रिपोर्ट दर्ज हो सकती है। इस अपराध के लिए 10 साल तक की सजा तथा जुर्माना या फिर दोनों से दंडित किया जा सकता है। होलिका दहन पर जबरन चंदा वसूलने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता अनिल कुमार शर्मा बताते हैं बैलून बम (पानी भरा गुब्बारा) मारना बच्चों के लिए खेल है। जबरन किसी पर रंग भरे गुब्बारों का वार न सिर्फ चोटिल कर सकता है। इससे उपजने वाला वाद-विवाद कानूनी शिकंजे में कस सकता है। यदि कोई व्यक्ति जबरन किसी पर पानी से भरे गुब्बारे या कोई ठोस या तरल पदार्थ फेंकता है तो आईपीसी की धारा 323, 352 के तहत मारपीट का केस बन सकता है। इसमें तीन महीने की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।






बच्चों को न लगाएं जबरन रंग

मैनपुरी। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को जबरन रंग न लगाएं। बुरी नीयत से नाबालिग के निजी अंग छूने पर आईपीसी की धारा 323, 504, 506 के साथ ही पॉक्सो अधिनियम के तहत दंडित किया जा सकता है। अधिवक्ता यतीश दीक्षित बताते हैं कि होली खेलते समय बच्चों को जबरन रंग न लगाएं। अन्यथा जेल जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed