फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If things are not resolved by 26th then we will boycott further also

Agra News: 26 तक नहीं बनी बात तो आगे भी करेंगे बहिष्कार

Sun, 24 Mar 2024 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 24 Mar 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
If things are not resolved by 26th then we will boycott further also
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन कार्य पर संकट खड़ा हो गया है। वाराणसी के शिक्षक की हत्या मामले को लेकर शिक्षकों ने अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार की घोषणा की है। जिले के शिक्षक नेताओं का कहना है कि यदि 26 मार्च तक उनकी मांगों पर सरकार बात नहीं करती है तो आगे भी मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन



यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन जिले के चार केंद्रों पर चल रहा है। राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी और जैन इंटर कॉलेज करहल पर इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है। जबकि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी, नर सिंह यादव इंटर काॅलेज करहल और जैन काॅलेज करहल पर हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है। 23 मार्च को शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया था। अब शिक्षक नेताओं ने वाराणसी की घटना में सरकार द्वारा उनकी मांगें न माने जाने तक अनिश्चित कालीन बहिष्कार का निर्णय लिया है। शिक्षक नेताओं का कहना है कि यदि 26 मार्च तक उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगे भी मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन



अभी तक हुए मूल्यांकन पर एक नजर
परीक्षा का नाम - प्राप्त उत्तर पुस्तिकएं- मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाएं-अवशेष उत्तर पुस्तिकाएं
हाईस्कूल- 226157- 156717- 69440
इंटरमीडिएट- 156776- 101388- 55383



शिक्षक की हत्या मामले पर सरकार पर्दा डालने का प्रयास कर रही है। इस प्रयास को सफल नहीं होने दिया जाएगा। शिक्षक के हत्यारे के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज होने और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि मिलने पर ही यह आंदोलन समाप्त होगा। - कृष्णानंद दुबे प्रांतीय सचिव माध्यमिक शिक्षक संघ
विज्ञापन
विज्ञापन




शिक्षक की हत्या मामले में 18 मार्च की वार्ता के बाद भी सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया है। यदि 26 तक शिक्षकों की मांगों का हल नहीं निकला तो 27 को भी शिक्षक मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करेंगे। - जितेंद्र सिंह, अध्यक्ष अटेवा मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed