{"_id":"659c5f3fbcc1d5844d0e9e69","slug":"if-there-is-fog-you-will-not-get-the-bus-after-8-pm-agra-news-c-25-1-agr1008-367178-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कोहरा है, तो रात 8 बजे के बाद नहीं मिलेगी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कोहरा है, तो रात 8 बजे के बाद नहीं मिलेगी बस
विज्ञापन
आगरा। रात में परिवहन निगम की बस से सफर करने की योजना बना रहे हैं तो मौसम को अवश्य देख लें। कोहरा है, तो रात 8 बजे के बाद बस नहीं मिलेगी। आईएसबीटी, ईदगाह और बिजलीघर बस अड्डों से करीब 30 फीसदी बसें रात में नहीं चल रही हैं।
रविवार की शाम से कोहरा छाने से रात 8 बजे चलने वाली देहरादून की बस रद्द कर दी गई। लखनऊ, बनारस, नोएडा, दिल्ली, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी की तरफ भी रात में बसें संचालित नहीं की गईं। सोमवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहा, जिससे सुबह 10 बजे के बाद ही बसों का संचालन शुरू हो सका। हालांकि कुछ मार्गों के लिए बस अवश्य निकाली गईं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरएस चौधरी ने बताया कि कोहरे के संबंध में चालकों और परिचालकों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। आईएसबीटी से रात 8 बजे के बाद कोई बस संचालित नहीं की जा रही। सवारी कम होने से भी बसें रद्द की जा रही हैं।