फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If the tender was canceled twice, the municipality itself started cleaning the drains

दो बार टेंडर हुआ निरस्त तो नगर पालिका ने स्वयं शुरू की नालों की सफाई

Sat, 05 Jun 2021 10:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
If the tender was canceled twice, the municipality itself started cleaning the drains
05एमएनपी-05-शहर में नालों की सफाई करातीं चेयरमैन मनोरमा देवी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। दो बार टेंडर निरस्त होने के बाद अब नगर पालिका प्रशासन ने स्वयं ही नगर के नालों की सफाई का निर्णय लिया है। शनिवार को बुलाई गई बोर्ड की आपात बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अब नगर पालिका प्रशासन ही बरसात से पहले शहर के नालों की सफाई कराएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन पिछले एक महीने में दो बार नगर के नालों की सफाई के लिए टेंडर जारी कर चुका था। आवेदन केवल एक ही फर्म ने स्वीकार किया। लेकिन फर्म के पास न तो लेबर पंजीकरण का अभिलेख था और न ही सोलवेंशी। बरसात का समय नजदीक आने के चलते नगर पालिका प्रशासन के सामने चुनौती थी।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह नगर पालिका की आपात बैठक बुलाई गई। जिसमें चेयरमैन मनोरमा देवी ने प्रस्ताव रखा कि दो बार टेंडर निरस्त हो चुका है अब इतना समय नहीं है कि फिर से टेंडर जारी किया जाए। इस पर बोर्ड के सदस्यों ने निर्णय लिया कि नगर पालिका स्वयं ही नालों की सफाई का कार्य करे। जिससे कि बरसात से पहले नालों की सफाई कराई जा सके। बोर्ड की बैठक में सर्व सम्मति से जब नगर पालिका प्रशासन से ही नालों की सफाई का प्रस्ताव पास हुआ तो तुरंत ही काम भी शुरू करा दिया गया। चेयरमैन मनोरमा देवी ने अधिशासी अधिकारी के साथ नगर के सिटी डाकघर और ज्योंती तिराहे से दो स्थानों पर लेबर लगाकर नालों की सफाई का कार्य शुरू करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

60 लाख की लागत से होगी 69 नालों की सफाई
अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका ने बताया कि शहर में 69 नाले हैं। नालों की सफाई के लिए पूर्व की बैठक में 60 लाख की धनराशि का प्रस्ताव पास किया गया था। उसी धनराशि से शहर के सभी नालों की सफाई 20 दिन के अंदर करा दी जाएगी। इसके लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं।

सभासद अपने वार्ड में करेंगे सफाई की निगरानी
बोर्ड की बैठक में फैसला लिया गया है कि सफाई कार्य समय से कराने के लिए सभी 32 वार्डों के सभासद अपने-अपने वार्ड में सफाई व्यवस्था की निगरानी रखेंगे। बैठक में अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को नोडल अधिकारी नियुक्ति किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक वार्ड में वहां के सदस्य और सफाई इंस्पेक्टर सफाई व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed