फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If the problem is not resolved, the farmers union will gherao the collectorate

Agra News: समस्या समाधान न होने पर कलेक्ट्रेट का घेराव करेगा किसान यूनियन

Tue, 08 Apr 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 08 Apr 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
If the problem is not resolved, the farmers union will gherao the collectorate
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मंडल स्तरीय बैठक मंगलवार को कैंप कार्यालय करहल चौराहा पर हुई। मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में आगरा व अलीगढ़ मंडल के पदाधिकारीगण मौजूद रहे। बैठक के दौरान किसानों और आम जनता की समस्याओं को लेकर 15 मांगों का मांग पत्र तैयार किया गया। चेतावनी दी गई कि यदि 14 मई तक उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो 15 मई को कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। बैठक में बिजली, पानी, खुले में घूम रहे जानवरों की समस्याओं, गंगाजल परियोजना में टूटी सड़कें और खड़ंजा ठीक कराना, भूमि विकास बैंक द्वारा किसानों की भूमि की नीलामी न होना आदि शामिल को लेकर 15 समस्याओं से संबंधित मांग पत्र तैयार किया गया। मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर और जिलाध्यक्ष नवनीत प्रताप ने बताया कि 11 अप्रैल को सभी जिलाध्यक्ष अपने-अपने जिलों में जिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे। यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो 15 मई को कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। साथ ही हर जिले में किसानों की समस्याओं के निस्तारण न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। बैठक में जिलाध्यक्ष दीपक तोमर, विनीत कुमार, सोनवीर चौधरी, योगेश गौतम, मोहित कुमार, रवि, संजय प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed