फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If lotus blooms then SP will blame EVM

Agra News: कमल खिलेगा तो सपाई ईवीएम पर ठीकरा फोड़ेंगे

Mon, 30 Sep 2024 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 30 Sep 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
If lotus blooms then SP will blame EVM
करहल में युवा मोर्चा के सम्मेलन में भाग लेते राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव।
मैनपुरी। अखिलेश यादव की विधानसभा करहल में सोमवार को राज्यमंत्री गिरीश यादव पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सम्मेलन में उन्होंने कहा कि इस बार करहल में भी कमल का फूल खिलेगा। फिर समाजवादी पार्टी के लोग ईवीएम पर ठीकरा फोड़ेंगे। जब भी वह चुनाव हारते हैं तो ईवीएम को दोष देते हैं। जहां तक गढ़ की बात कहते हैं तो वह आजमगढ़, रामपुर, बदायूं भी हार चुके हैं।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नारे सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास से बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार जो गांव में गरीबों के जीवन के बदलाव के लिए शहर में गरीबों के जीवन के बदलाव के लिए योजनाएं लाई है। उससे लोगों को बहुत राहत मिली है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कहते हैं कि मैं भगवान कृष्ण का वंशज हूं। अगर वह भगवान कृष्ण के वंशज हैं तो प्रदेश की जनता के कई बार जनादेश के बाद भी भगवान श्रीकृष्ण की जन्म भूमि का विकास क्यों नहीं किया। भाजपा ने तो कहा है कि भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि का भी अयोध्या की तर्ज पर विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अयोध्या में जाएंगे नहीं। भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि पर जाएंगे नहीं। मां गंगा का दर्शन पूजन करेंगे नहीं। तो वह विकास कहां से देख पाएंगे। अगर उनको विकास देखना है तो इन जगहों पर जाना चाहिए। तभी उनको विकास नजर आएगा। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी, क्षेत्रीय अध्यक्ष मनीष गौतम, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौतम चौहान, जिलाध्यक्ष अनिल चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed