फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If kept in illegal custody, action will be taken against the station incharge

पुलिस के लिए सख्त आदेश: पूछताछ के लिए रात में किसी को घर से न उठाएं, अवैध हिरासत में रखा तो होगी कार्रवाई

Fri, 09 Feb 2024 10:01 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Fri, 09 Feb 2024 10:01 AM IST
सार

शक के आधार पर रात में दबिश देकर घर से उठाना या फिर किसी को अवैध हिरासत में रखना। ये सब पुलिस के लिए आम बात है, लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। पुलिस के लिए सख्त आदेश जारी किए गए हैं, जिसके अनुसार अब किसी भी व्यक्ति को हिरासत में लेने के बाद थाना प्रभारी उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे।
 

विज्ञापन
If kept in illegal custody, action will be taken against the station incharge
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में थाना पुलिस आपराधिक मामलों में पूछताछ के लिए किसी व्यक्ति को अवैध हिरासत में नहीं रख सकेगी। किसी भी व्यक्ति को हिरासत में लेने के बाद थाना प्रभारी उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे। उक्त व्यक्ति का पूरा ब्योरा जीडी में दर्ज करना होगा। पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही हिरासत में लिए गए व्यक्ति के खानपान से लेकर तलाशी का ध्यान रखेगा। परिजन को भी सूचना दी जाएगी। अनावश्यक रूप से किसी को नहीं रखा जाएगा।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज राय ने नगर जोन के थाना प्रभारियों को इस संबंध में दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि थाने पर पूछताछ के लिए लाए गए व्यक्ति के बारे में सहायक पुलिस आयुक्त को जरूर अवगत कराया जाए। दो घंटे से अधिक हिरासत में रखने पर जीडी में दर्ज करें। रात में किसी को नहीं लाएंगे। संतरी हवालात में मौजूद मुल्जिम, मालखाने के संदूक और थाने की प्रत्येक वस्तु की रक्षा करेगा। थाना प्रभारी यह सुनिश्चित करेंगे कि हवालात में बंद किसी व्यक्ति पर कोई अनाधिकृत वस्तु तो नहीं है, जिससे वह खुद को नुकसान नहीं पहुंचा दे।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी ने यह भी निर्देश दिए कि हवालात में रोशनी के इंतजाम होने चाहिए। हवा की व्यवस्था हो। साफ सफाई के इंतजाम किए जाएं। बिना तलाशी कोई भी हवालात में नहीं रखा जाएगा। सहायक पुलिस आयुक्त हवालात को चेक करेंगे। अनावश्यक रूप से थाने में बैठे व्यक्ति के मिलने पर संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हो चुकी हैं घटनाएं
- थाना सिकंदरा में चोरी के शक में राजू गुप्ता नामक युवक को पकड़ा गया था। उसकी हिरासत में मौत हो गई थी। मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

- थाना जगदीशपुरा में मालखाने में चोरी के मामले में सफाईकर्मी पकड़ा गया था। उसकी भी हिरासत में मौत हो गई थी। परिजन ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया था।
- हाल ही में बरहन में एक ढाबा संचालक को थाने पर हिरासत में रखा गया। उसने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने थाने पर लाकर पिटाई की। जुर्म कबूल नहीं करने पर यातनाएं दी गईं। उसने पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed