फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If earlier action was taken, the situation would not have worsened.

अपने ऊपर आई बात तो स्वास्थ्य विभाग को आई कार्रवाई की याद

Sun, 10 Oct 2021 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
If earlier action was taken, the situation would not have worsened.
मैनपुरी। जिला प्रशासन कुछ दिन से अपंजीकृत क्लीनिक और पैथोलॉजी संचालकों पर कार्रवाई कर रहा है जबकि यह वर्षों से संचालित हो रहे थे। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि वह अप्रशिक्षितों से उपचार न लें। यदि इस बात पर पहले ही ध्यान दिया गया होता तो जिले के ये हालात नहीं होते। अब स्थिति यह हैं कि पीएचसी, सीएचसी से लेकर जिला अस्पताल में प्रतिदिन लगभग दो हजार मरीज पहुंच रहे हैं। जिलेभर में बुखार फैल चुका है। गांव-गांव शिविर लगाने के बाद भी बुखार काबू में नहीं हैं। पूर्व चिकित्साधिकारी डॉ. केपी सिंह कहते हैं कि यदि समय रहते इस पर ध्यान दिया गया होता तो आज ये नौबत नहीं आती।
विज्ञापन

------
डीएम के निर्देश 20 पर कार्रवाई
जिलाधिकारी के निर्देश पर अपंजीकृतों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। तीन दिन के अंदर 11 पैथोलॉजी और क्लीनिक सील हुई हैं वहीं सात लोगों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

------
250 से अधिक मिल चुके डेंगू के मरीज
जिले में डेंगू की अधिकारिक जांच की व्यवस्था जिला अस्पताल की लैब में है। लैब में दर्ज रिकार्ड के अनुसार जिले में अब तक 250 से अधिक लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
जिले में बीमारियों की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। अपंजीकृत क्लीनिक और पैथोलॉजी पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले के सरकारी अस्पतालों में उपचार की पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं लोग बिना किसी दिक्कत के यहां उपचार लें।
डॉ. पीपी सिंह सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed