फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   idol of Lord Keshav Dev buried under the stairs of Jama Masjid Another petition filed

UP: जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दबा है भगवान केशव देव का विग्रह? एक और याचिका हुई दायर

Fri, 12 Jul 2024 02:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Jul 2024 02:00 PM IST
सार

आगरा की जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे भगवान केशव देव का विग्रह दबे होने का दावे को लेकर एक और याचिका दायर हुई है। इस मामले में न्यायालय में सुनवाई होगी। 
 

विज्ञापन
idol of Lord Keshav Dev buried under the stairs of Jama Masjid Another petition filed
court new - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की जामा मस्जिद की सीढ़ियों में केशव देव विग्रह दबे होने का दावा करते हुए सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में शुक्रवार को एक और याचिका दायर की गई है। इसमें जामा मस्जिद की सीढ़ियों से केशवदेव के विग्रह निकलवाने के लिए जीपीएस सर्वे की मांग की है। अदालत ने सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया है। मामले में कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर के समर्थकों और अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह की ओर से दो याचिका पर पहले से ही कोर्ट में सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन


तीसरी याचिका सनातन धर्म रक्षा पीठ के संस्थापक अध्यक्ष कौशल किशोर (स्वामी शरणानंद सेवा संघ वृंदावन मथुरा), हरियाणा के गुरुग्राम की रीना सिंह, नीतू चौहान और दिल्ली की सोनिया ठाकुर उर्फ सोनिया सिंह की ओर से दायर की गई हैं। सिविल जज सीनियर डिवीजन शिवानंद गुप्ता की कोर्ट में प्रस्तुत याचिका को सुनवाई के लिए सिविल जज सीनियर डिवीजन द्वितीय भव्या श्रीवास्तव की कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन


याचिका में छोटी मस्जिद दीवान ए खास, जहांआरा बेगम मस्जिद आगरा फोर्ट, शाही जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों और डायरेक्टर जनरल आर्कियोलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया दिल्ली को पक्षकार बनाया है। वादीगण ने जामा मस्जिद की सीढ़ियों में दबे केशवदेव के विग्रहों को निकलवाने के आदेश देने, सर्वे कराने का आग्रह किया है। निस्तारण होने तक सीढ़ियों पर आवाजाही रोकने के लिए स्टे देने का आग्रह भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed