फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Identification of the half-burnt body of the young man became a challenge for the police.

Agra News: युवक के अधजले शव की पहचान बनी पुलिस के लिए चुनौती

Tue, 31 Oct 2023 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 31 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Identification of the half-burnt body of the young man became a challenge for the police.
कासगंज। गंजडुंडवारा क्षेत्र के गुड़ियाई गांव में नहर की पटरी के किनारे झाड़ियों में रविवार को मिला युवक का अधजला शव पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। पुलिस अभी तक युवक के शव की शिनाख्त नहीं कर सकी है। पुलिस ने रविवार को नहर के किनारे 25 वर्षीय युवक का शव बरामद किया था। मृतक शरीर पर चोट के निशान पाए गए चेहरा व शरीर को किसी ज्वलनशील पदार्थ से जला दिया गया। जिससे शव की पहचान न हो सके। युवक के शव की शिनाख्त एवं घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस ने फील्ड यूनिट का सहारा लिया। यूनिट की टीम के सदस्यों ने मौके से साक्ष्य संग्रहित किए। इसके अलावा सर्विलांस क टीम व डॉग स्क्वाड की टीम को भी बुलाया गया। शव की फोटो सोशल मीडिया पर डाली गई वहीं अन्य जिलों की पुलिस से भी संपर्क साधा गया, लेकिन पुलिस की अब तक सारी कवायद व्यर्थ ही साबित गई है। अभी तक युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। जिससे अभी शव का पोस्टमार्टम भी नहीं हो सका है। थाना प्रभारी रमेश चंद्र गौतम ने बताया कि पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। अभी युवक के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed