{"_id":"5e3022368ebc3e4b1726683f","slug":"identification-of-dead-body-found-in-canal-of-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हत्या की बात परिजन समझे मजाक, युवक की तलाश में भटकते रहे, सच सामने आया तो मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या की बात परिजन समझे मजाक, युवक की तलाश में भटकते रहे, सच सामने आया तो मच गया कोहराम
Wed, 29 Jan 2020 12:30 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
मैनपुरी जिले के गांव मनिग्राम निवासी लापता युवक की मौत हो चुकी है। शव का अंतिम संस्कार होने के बाद सोमवार शाम को मृतक की शिनाख्त हो पाई है। परिजनों ने ममेरे भाई पर लगा दबाकर हत्या का आरोप लगाया है।
किशनी थाना क्षेत्र के गांव मनिग्राम निवासी शशि कपूर 17 जनवरी से लापता था। परिजन लगातार उसको तलाश कर रहे थे, लेकिन युवक के बारे में जानकारी नहीं हो सकी। सोमवार शाम को सोशल मीडिया पर इटावा जिले की ऊसराहार थाना पुलिस ने एक शव का फोटो डाला।
शव की शिनाख्त परिजनों ने शशि कपूर के रूप में की है। सोमवार रात में ऊसराहार थाने पहुंचे परिजनों को पुलिस ने बताया कि 24 जनवरी को युवक का शव थाना क्षेत्र के गांव चंद्रपुरा के पास सरसई बंबे में मिला था। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराकर 27 जनवरी को शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

इटावा पुलिस को दी तहरीर
मंगलवार सुबह मृतक के भाई ऋषि कपूर पुत्र मोहर सिंह किशनी थाने पहुंचकर हत्या की तहरीर दी। घटना क्षेत्र ऊसराहार का बताते हुए किशनी से परिजनों को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए ऊसराहार थाने भेज दिया गया। परिजनों ने ऊसराहार थाना पुलिस को हत्या की तहरीर दी है।
तहरीर में ममेरे भाई पर घर से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। बताया कि ममेरे भाई ने युवक को मारने की जानकारी दी थी, लेकिन परिजन मजाक समझे। परिजनों को ऊसराहार थाना पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया है।
अपने का कंधा भी नसीब नहीं हुआ
युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मंगलवार को मृतक के घर पर दिनभर शोक व्यक्त करने वालों का आना जाना रहा। परिजनों का कहना है कि अगर समय से शिनाख्त हो जाती तो कम से कम वह युवक के शव का अंतिम संस्कार को कर लेते। उसे तो अपनों का कंधा तक नसीब नहीं हुआ।
थाना किशनी के प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि युवक का शव पड़ोसी जनपद इटावा के ऊसराहार थाना क्षेत्र में मिला है। परिजनो से वहीं रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा गया है।