{"_id":"6812f671701b78c9b107226a","slug":"icse-isc-result-2025-students-excelled-in-their-studies-and-exam-results-2025-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICSE ISC Result 2025: खेले-कूदे और बन गए नवाब...वो होनहार, जिनके नंबर चौंका देंगे; चारों राष्ट्रीय खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ICSE ISC Result 2025: खेले-कूदे और बन गए नवाब...वो होनहार, जिनके नंबर चौंका देंगे; चारों राष्ट्रीय खिलाड़ी
Thu, 01 May 2025 01:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
धर्मेंद्र त्यागी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 01 May 2025 01:52 PM IST
सार
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। ऐसे में कुछ ऐसे होनहार भी हैं, जो खेलकूद में तो आगे रहे ही, इसके साथ ही परीक्षा परिणाम में भी दम दिखाया।
विज्ञापन
ICSE ISC Result 2025
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इसके कहते है डबल धमाल। राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में दम दिखाने वाले विद्यार्थियों ने काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए है।
10वीं और 12वीं में ऐसे कई मेधावियों ने बेहतर अंक प्राप्त किए, जो खेलकूद में भी दम दिखा रहे हैं। बास्केटबाल, ताइक्वांडो, वॉलीबाल, शतरंज समेत कई खेलों में प्रदेश और जिले का प्रतिनिधित्व किया है। इन्होंने बोर्ड परीक्षा में 90 फीसदी से भी अधिक अंक हासिल किए हैं। इनका कहना है कि खेलकूद से अनुशासन के साथ फिटनेस बेहतर होती है और तनाव भी नहीं रहता। पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी भविष्य बनाने का मौका रहता है।
ये भी पढ़ें - ICSE ISC Result 2025: ध्रुव ने 12वीं और मंथन ने 10वीं में किया आगरा टॉप, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

खेल से आया अनुशासन, पढ़ाई में मिला फायदा
सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज की त्रिशा सिंह ने 10वीं में 97.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वह बास्केटबाल की राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। बीते साल अंडर-17 नेशनल बास्केटबाल टूर्नामेंट में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था। उनका कहना है कि खिलाड़ी होने से अनुशासन आता है, यही पढ़ाई में उपयोग किया।
ये भी पढ़ें - दादी का प्यार: नाती की मौत का गम बर्दाश्त न कर सकी, रोते-रोते गिर पड़ीं वृद्धा...फिर न उठीं; चली गई जान

समय प्रबंधन से खेलकूद और पढ़ाई में बैठाया सामंजस्य
अवंतिका सिंह ने 10वीं में 94 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। वह ताइक्वांडो की खिलाड़ी हैं और कई राज्य-राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खेल चुकी हैं। उन्होंने बताया कि बीते साल राष्ट्रीय स्तर की ताईक्वांडो प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाकर सिल्वर मेडल हासिल किया था। खेल के साथ पढ़ाई को समय प्रबंधन के जरिये आसान बनाती हूं।
ये भी पढ़ें - UP: नौ बजते ही मुस्लिम मोहल्लों में ब्लैक आउट...15 मिनट तक घरों और दुकानों में रहा अंधेरा, ऐसे किया विरोध

खेलकूद के मुकाबले पढ़ाई को अधिक दिया समय
12वीं में अमित्युष सहाय ने 91.2 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। वह बास्केटबाल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। अंडर-19 नेशनल बास्केटबाल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया। उनका कहना है कि खेलकूद से फिटनेस बेहतर होती है। परीक्षा के दौरान खेलकूद से अधिक समय पढ़ाई को दिया।
ये भी पढ़ें - 'जौनी ट्रैकर' की मौत: पुलिस विभाग में छाया मातम, अधिकारियों ने दिया अर्थी को कंधा; 2022 में मिला था अवॉर्ड

लगन से हॉबी और पढ़ाई को बनाया आसान
हाईस्कूल में 93.8 फीसदी अंक हासिल करने वाली दीवा गुप्ता ताइक्वांडो की खिलाड़ी हैं। बीते साल विदिशा मध्यप्रदेश में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। उनका कहना है कि पढ़ाई के साथ खेल के लिए समय निकालना दोहरी चुनौती रहा लेकिन लगन से ये दोनों आसान हो गए।