{"_id":"6812e4d043f3df03620f2b3f","slug":"waqf-law-protest-black-out-in-mantola-and-muslim-s-areas-in-agra-2025-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: नौ बजते ही मुस्लिम मोहल्लों में ब्लैक आउट...15 मिनट तक घरों और दुकानों में रहा अंधेरा, ऐसे किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नौ बजते ही मुस्लिम मोहल्लों में ब्लैक आउट...15 मिनट तक घरों और दुकानों में रहा अंधेरा, ऐसे किया विरोध
Thu, 01 May 2025 08:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 01 May 2025 08:34 AM IST
सार
वक्फ कानून संशोधन के खिलाफ मुसलमानों ने विरोध जताते हुए नौ बजे से सवा नौ बजे तक घरों और दुकानों की लाइटें बंद रखीं। हालांकि इस दौरान पुलिस गश्त करती रही।
विज्ञापन
नौ बजते ही मुस्लिम मोहल्लों में ब्लैक आउट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुस्लिम पर्सनल लाॅ बोर्ड के आह्वान पर बुधवार को प्रदेशभर में वक्फ कानून का विरोध किया गया। शहर के कई मुस्लिम बस्तियों में घरों की लाइट बंद की गईं। 15 मिनट तक ब्लैक आउट कर विरोध जताया गया।
विज्ञापन
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लाॅ बोर्ड ने सोमवार को दिल्ली में बैठक की थी, जिसमें देशभर के मुस्लिम समुदाय के लोगों से घरों, दुकानों व व्यावसायिक प्रतिष्ठान की लाइट रात 9 बजे से 9:15 बजे तक बंद करने का निर्णय लिया था। इससे सरकार को संदेश देना था कि नए बिल का विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार रात को 9 बजते ही मंटोला, शाहगंज, शहीद नगर, नाई की मंडी, कोतवाली, नई आबादी, अब्बास नगर आदि इलाकों में लोगों ने घरों की लाइट बंद कर दी। लोग घर और प्रतिष्ठानों पर ही रहे।
इसकी जानकारी पर पुलिस भी सक्रिय हो गई। गश्त की गई। यह देखा गया कि विरोध के बहाने कोई सांप्रदायिक माहाैल खराब न कर दे। हिंदुस्तान बिरादरी के अध्यक्ष डॉ. सिराज कुरैशी, अदनाम कुरैशी व अन्य सदस्यों ने बस्तियों में शांति व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए भ्रमण किया। लोगों को समझाया भी। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि कुछ इलाकों में लाइटें बंद की गई थीं। पुलिस भी इन इलाकों में सक्रिय किया गया था।