{"_id":"681286d71a3925198c071297","slug":"after-the-death-of-her-grandson-the-grandmother-also-died-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-131297-2025-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दादी का प्यार: नाती की मौत का गम बर्दाश्त न कर सकी, रोते-रोते गिर पड़ीं वृद्धा...फिर न उठीं; चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादी का प्यार: नाती की मौत का गम बर्दाश्त न कर सकी, रोते-रोते गिर पड़ीं वृद्धा...फिर न उठीं; चली गई जान
Thu, 01 May 2025 12:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 01 May 2025 12:35 PM IST
सार
दादी का अपने नाती से इस कदर प्यार था कि उसकी मौत की खबर ने गहरा सदमा दे दिया। वृद्धा रोते-रोते नाती की लाश के पास ही गिर गईं। इसके बाद वो नहीं उठ सकीं। नाती के बाद दादी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सोरोंजी के गांव मनकापुर में दादी-नाती की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन ।
विस्तार
कासगंज के सोरोंजी के गांव मनिकापुर में नाती की मौत के सदमे में दादी ने भी दम तोड़ दिया। एक साथ दो मौतों से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने नाती के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
यहां का है मामला
गांव मानिकपुर निवासी दीपचंद्र (25) ने गृह क्लेश से तंग आकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जब परिजन को इसकी जानकारी हुई तो वे उसे निजी चिकित्सक के ले जाया गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी दादी तारावती (70) को जब इस बात की जानकारी हुई तो वे इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सकी और उनकी मौत हो गई। एक साथ दो मौतों की सूचना से ग्रामीण स्तब्ध रह गए। काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए।

पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक नाती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि युवक के आत्महत्या करने के बाद गम में उसकी दादी की भी मौत हो गई।