फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ianchayat bhavan

नक्शा दरकिनार, मनमाने तरीके से बनवा दिया पंचायत भवन

Tue, 30 Jul 2019 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
ianchayat bhavan
एटा। जिले के सांसद आदर्श गांव सूरतपुर माफी में बहुउद्देश्यीय पंचायत भवन बनाने के नाम पर ‘खेल’ कर दिया। जिम्मेदारों ने नक्शे को दरकिनार करते हुए मनमाने तरीके से पंचायत भवन खड़ा कर दिया। साथ ही शासन से मिली धनराशि का बंदरबांट हो गया। शिकायत पर शासन के निर्देश पर मंडलायुक्त और उपनिदेशक पंचायत ने जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

जिले में हाल ही में शासन ने गांव सूरतपुर माफी में बहुउदे्दश्यीय पंचायत भवन बनाने के निर्देश दिए थे। पंचायत भवन में जनसुविधा केंद्र का भी संचालन करने के साथ तमाम आधुनिक व्यवस्थाएं की जानी थीं। इसके लिए शासन ने नक्शा भी जिम्मेदारों को मुहैया कराया, लेकिन जिम्मेदारों ने मनमाने तरीके से पंचायत भवन खड़ा कर दिया। कोरम पूरा करने के लिए तीन कमरे बनाकर पंचायत भवन निर्माण के लिए दी गई राशि खर्च कर दी गई। हालांकि नक्शे के मुताबिक छह कमरों का निर्माण किया जाना था। मामले की शिकायत शासन से की गई, तो शासन ने जांच के लिए मंडलायुक्त को निर्देश दिए। मंडलायुक्त अजयदीप सिंह के निर्देश पर उपनिदेशक पंचायत एसके सिंह ने जांच शुरू कराई है। जांच टीम में सहायक अभियंता आरईएस, सहायक अभियंता जिला पंचायत और प्राविधिक तकनीकी संप्रीक्षा प्रकोष्ठ (टीएसी) को शामिल किया गया है। साथ ही पंचायत के सचिव और प्रधान को भी जांच में सहयोग करने और अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

अंत्येष्टि स्थल और नेपकिन उद्योग भी दायरे में
मंडलायुक्त ने निर्माण में खामी मिलने की शिकायत पर चिलासनी में बनाए गए अंत्येष्टि स्थल और शीतलपुर में विभाग द्वारा स्थापित सेनेटरी नेपकिन यूनिट की भी जांच कराने के निर्देश दिए हैं। तीन अधिकारियों की टीम यहां भी जांच कर रिपोर्ट मंडलायुक्त को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त के निर्देश पर जांच कराई जा रही है। पंचायत भवन में कुछ कमियों की शिकायत मिली है। अधिकारियों की टीम जल्द जांच करने पहुंचेगी।
सुखलाल भारती, डीएम एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed