फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   I will not let my husband do second marriage

Agra News: पति को नहीं करने दूंगी दूसरी शादी

Fri, 09 Jun 2023 09:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 09 Jun 2023 09:26 PM IST
विज्ञापन
I will not let my husband do second marriage
कुरावली।
विज्ञापन

शुक्रवार को थाने पहुंची एक महिला ने कहा कि पति दूसरी शादी कर रहा है। जब पुलिस ने युवक को थाने बुलाया। तो महिला ने साफ कह दिया कि न तो वह साथ रहेगी। न हीं पति को दूसरी शादी करने देगी। आखिरकार पुलिस को युवक के परिजन से अभी शादी रोकने की बात कही।
थाना क्षेत्र के गांव नानामऊ निवासी बृजेश कुमार ने अपने पुत्र विमलेश की शादी 2015 में जनपद फर्रुखाबाद के नवाबगंज निवासी भारत सिंह की पुत्री चांदनी के साथ की थी। शादी के बाद कुछ समय तक चांदनी अपनी ससुराल में रही। छह अप्रैल 2021 को मां उसे उसके साथ मायके ले गई। इसके बाद से वह ससुराल वापस नहीं आई। पति व ससुरालीजन ने कई बार वापस लाने के लिए प्रयास किए लेकिन पत्नी नहीं मानी। आखिरकार विमलेश ने दूसरी शादी करने का फैसला कर लिया। शनिवार को विमलेश की बरात जानी है। लेकिन शुक्रवार की दोपहर चांदनी थाने पहुंच गई और कहा कि पति दूसरी शादी कर रहा है। पुलिस ने युवक व परिजन को थाने बुला लिया। वहां चांदनी ने साफ कर दिया कि न तो वह साथ रहेगी। न हीं पति को दूसरी शादी करने देगी। आखिरकार पुलिस को लड़के पक्ष से शादी रोकने के लिए कहना पड़ा।
विज्ञापन

-------
ससुर की सहमति से कर रहा था शादी
विमलेश ने बताया कि कई बार बुलाने के बाद भी जब पत्नी नहीं लौटी। तब ससुर भारत सिंह से कहा गया। उनकी सहमति मिलने के बाद वह दूसरी शादी करने जा रहा था। लेकिन चांदनी ने आकर विरोध कर दिया। थाने में पिता के समझाने पर भी चांदनी ने एक बात नहीं मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed