फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   I will not get up until I get fertilizer, even if someone shoots me.

Agra News: खाद मिलने तक नहीं उठूंगा, चाहे कोई गोली मार दे

Tue, 12 Nov 2024 10:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 12 Nov 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
I will not get up until I get fertilizer, even if someone shoots me.
बेवर। बाईपास जीटी रोड स्थित सहकारी संघ पर मंगलवार को खाद लेने आए किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ा। कुछ देर तक वितरण कर खाद का वितरण बंद कर दिया गया। किसानों का कहना था कि सुबह देर से खुले संघ पर शाम तीन बजे तक ही खाद का वितरण किया गया। उसके बाद जमा किए गए आधार कार्ड व फर्द को मौके पर छोड़कर कर्मचारी चले गए।
विज्ञापन


खाद लेकर ही जाने की बात कहकर एक दिव्यांग किसान संघ पर ही लेट गए। लक्ष्मणपुर निवासी किसान हेतराम का कहना है कि वह तीन दिनों से संघ पर खाद लेने के लिए परेशान हैं। संघ से तब ही उठेंगे जब उनको खाद मिल जाएगी। चाहे कोई गोली ही मार दे। दिव्यांगता के चलते उन्हें रोजाना आने में खासी परेशानी होती है। लंबा इंतजार करने के बाद भी खाद नहीं मिल सकी है। जब उप जिला कृषि अधिकारी से किसानों ने फोन पर शिकायत की तो उनका कहना था कि कार्यालय आकर लिखित शिकायत दें। किसान संगीता देवी, सुनीता देवी, रानी देवी, मनोरमा, शिवम कुमार, अनीता, सत्येंद्र सिंह, संजीव कुमार, धर्मवीर कुमार, बृजेश, हेतराम, अवधेश, मनोज कुमार ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed