{"_id":"5f454b9c8ebc3e3cfd42cff5","slug":"i-g-kasganj-news-agr456360270","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधों पर किया जाए प्रभावी नियंत्रण, अपराधियों पर हो कार्रवाई- पुलिस महानिरीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधों पर किया जाए प्रभावी नियंत्रण, अपराधियों पर हो कार्रवाई- पुलिस महानिरीक्षक
विज्ञापन
कासगंज में समीक्षा बैठक करते अलीगढ़ के पुलिस महानिरीक्षक पीयूष मोर्डिया
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। अलीगढ़ के पुलिस महानिरीक्षक पीयूष मोर्डिया ने मंगलवार को पुलिस ऑफिस का निरीक्षण किया एवं जिले के अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें पुलिस महानिरीक्षक ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करने के निर्देश दिए। साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाने को कहा।
एसपी सुशील घुले ने उन्हें जिले में पुलिस के की कार्रवाइयों व कामों की जानकारी दी। अपराधियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन क्लीन के बारे में बताया। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि थानास्तर पर शिकायतों का प्रभावी निस्तारण किया जाए। थाना प्रभारी स्वयं शिकायतों को देखें और प्रत्येक शिकायत की समीक्षा करें। कई बार छोटी-छोटी शिकायतें बड़ा रूप ले लेती हैं।
उन्होंने कहा कि जिले में लंबित विवेचनाओं का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाए, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाए कि विवेचनाओं के निस्तारण में कोई लापरवाही न हो। विवेचनाओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से हो। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि प्रत्येक थाने के टॉप-10 अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट, गैंगस्टर की प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चोरी की घटनाओं को पुलिस गंभीरता से ले और इन घटनाओं का खुलासा करे। बैठक से पूर्व उन्होंने पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों को देखा और अभिलेखों का रख रखाव अच्छा पाए जाने पर संतोष जताया।
इस दौरान उन्होंने कोरोना महामारी को लेकर संक्रमित पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी ली। समीक्षा बैठक के दौरान एएसपी आदित्य वर्मा, पटियाली सीओ गवेंद्र पाल गौतम, सहावर सीओ शैलेंद्र प्रतिहार सहित सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।