फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   I don't want to live anymore... The oil mill owner shot himself after making a group video call to his family.

Agra News: अब जीने का मन नहीं है...परिजन को ग्रुप वीडियो कॉल कर तेल मिल संचालक ने खुद को गोली से उड़ाया

Mon, 09 Feb 2026 02:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
I don't want to live anymore... The oil mill owner shot himself after making a group video call to his family.
विश्वजीत सिंह रजावत
आगरा। थाना सिकंदरा के शास्त्रीपुरम क्षेत्र में शनिवार रात सूर्या ऑयल मिल के संचालक विश्वजीत सिंह रजावत (23) ने परिजन से वीडियो कॉल पर बात करने के बाद खुद को तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उनका शव बंद कार में मिला। परिजन ने बताया कि वह काफी समय से अवसाद में थे और पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुके थे। उनका निजी चिकित्सक से इलाज चल रहा था। आत्महत्या से पहले कॉल कर कहा था कि अब जीने का मन नहीं है।
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शनिवार रात 8:35 बजे पुलिस को शास्त्रीपुरम क्षेत्र में डीपीएस स्कूल के पास कार के अंदर युवक के गोली मारने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कार अंदर से बंद थी। सूचना पर कुछ ही देर में युवक के पिता अमर रजावत और अन्य परिजन पहुंच गए। कार का पिछला शीशा तोड़कर लॉक खोला गया। ड्राइविंग सीट पर विश्वजीत लहूलुहान स्थिति में पड़े थे और हाथ में 315 बोर का तमंचा था।
विज्ञापन

परिजन तुरंत विश्वजीत को निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कार के अंदर पुलिस को तमंचा, 9 एमएम की देसी पिस्टल, कारतूस, मोबाइल, लिफाफे में 9,700 रुपये, शराब की बाेतल, दवाइयां और अन्य दस्तावेज मिले। पुलिस ने मृतक पर अवैध हथियार रखने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल पर मां और दो भाई भी थे, पिता से बोले- आई लव यू
परिजन के अनुसार विश्वजीत को पिता से गहरा लगाव था। वह शराब नहीं पीता था लेकिन पिता के लिए बोतल खरीदकर लाया था। आत्महत्या से पहले विश्वजीत ने जब ग्रुप वीडियो कॉल की तो मां रजनी देवी, दोनों भाई अभय प्रताप सिंह, सूर्य प्रताप सिंह और पिता अमर रजावत जुड़ गए थे। उस समय पिता अपने ऑफिस में थे। बात करने के दौरान विश्वजीत ने पिता को आई लव यू बोलते हुए कहा कि अब जीने का मन नहीं करता। इसके बाद कॉल कट गई तो परिजन चिंतित हो गए। फिर पुलिस से घटना की जानकारी मिली। पड़ोसियों ने बताया कि बीते साल 27 जुलाई को उसने दो मंजिला घर की छत से कूदकर जान देने का प्रयास किया था। एक बार रेलवे ट्रैक पर लेटकर जान देने की कोशिश की थी लेकिन राहगीरों ने बचा लिया था। विश्वजीत की अभी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed